ये जो लास्ट बॉल पर हुआ मैंने जिंदगी में नहीं देखा, बांग्लादेश के प्लेयर ऑफ मैच तस्कीन अहमद हैरान
बांग्लादेश और जिंबाब्वे (Bangladesh vs Zimbabwe) की टीम के बीच एक धमाकेदार मैच देखने को मिला। ऐसा कब सुना होगा कि मैच को जीतने के बाद एक टीम मैदान छोड़कर जाती है और उसको फिर से बुलाना पड़ता है क्योंकि पता चलता है अंतिम गेंद नो-बॉल थी। अचानक सब पलट जाता है और जीत की खुमारी में डूबे खिलाड़ी गंभीर हो जाते हैं तो वहीं हार के गम को मना रहे दूसरे खिलाड़ियों को उम्मीद की एक किरण दिखाई देती है। यह सब ड्रामा इस मैच में देखने को मिला जो आ हुआ। ऐसा लगता है जिंबाब्वे की टीम ने वर्ल्ड कप में छाप छोड़ने की तभी ठान ली थी जब वे अपने देश से ऑस्ट्रेलिया रवाना हो रहे थे।

क्या अजब-गजब मुकाबला था
इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए शांतो के शानदार प्रयास के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे तो जिंबाब्वे 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 ही रन कर पाया। अगर मुजरबानी दो गेंदों पर दो भी रन बना लेते तो मैच टाई हो जाना था लेकिन इस चर्चित गेंदबाज ने बैटिंग में निराश किया और एक भी रन नहीं बनाया। अगर ऐसा हो जाता तो जिंबाब्वे पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश को भी एक सांस रोकने वाले मैच में हराने में कामयाब हो जाता। मैच में शानदार बॉलिंग करके चार ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लेने वाले तस्कीन अहम खुद हैरान है कि यह क्या अजब गजब मुकाबला था।

मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा
प्लेयर ऑफ द मैच साबित हुए तस्कीन का कहना है कि उन्होंन पहले ऐसा नहीं देखा जैसे ब्रिस्बेन में अंतिम बॉल पर जिंबाब्वे की पारी के दौरान हुआ। तस्कीन को प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया है। उनका कहना है जब अंतिम गेंद नो-बॉल साबित हुई तो टीम नर्वस हो गई थी। दरअसल विकेटकीपर नुरुल ने इस गेंद को विकेट के फ्रंट से कलेक्ट किया था जिसके चलते यह नो-बॉल हो गई थी। ऐसे में ना तो बल्लेबाज स्टंप माना गया और अगली गेंद फ्री-हिट साबित हो गई। वह बात अलग है कि इतना कुछ मिलने पर भी जिंबाब्वे का बल्लेबाज रन नहीं कर सका।
अहमद ने कहा, 'आखिरी गेंद (नो बॉल) के बाद हम बीच में नर्वस थे। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।'

क्या हुआ था-
ये सब तब हुआ जब मोसादेक हुसैन को जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ओवर में 16 रन का बचाव करने का काम दिया गया था। उन्होंने पहले ब्रैड इवांस का विकेट लिया। हालांकि, रिचर्ड नगारवा ने एक चौका और एक छक्का लगाया और जिम्बाब्वे को जीत के एकदम करीब पहुंचा दिया। लेकिन फिर हुसैन ने सोचा कि उन्होंने नरवा और मुजरबानी के विकेट लेकर अपनी टीम के लिए खेल जीत लिया है। लेकिन कीपर नूरुल हसन ने खेल की आखिरी गेंद पर स्टंप के सामने गेंद को इकट्ठा किया। इसका मतलब था कि यह नो बॉल थी। बस यही सारा तमाशा था।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तस्कीन ने कहा कि वह लगातार खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उन्हें गेंदबाजी कोच एलन डोनाल्ड से काफी समर्थन मिलता है।
Photo- ICC Twitter












Click it and Unblock the Notifications