T20 World Cup 2022: अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया को दी खास शुभकामनाएं, कही दिल को छू जाने वाली कविता
T20 World Cup 2022 में भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से है। इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए हर हिंदुस्तानी दुआ कर रहा है कि इस मुकाबले में भारत की जीत हो और 2021 वर्ल्ड कप की हार का बदला लिया जाए। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया के लिए एक खास विश दी है। दरअसल, बिग बी ने कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में भारतीय टीम के लिए एक कविता कही है। इस एपिसोड का प्रोमो सोनी टीवी के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है। एपिसोड आज रात 9 बजे टेलिकास्ट होगा।

अमिताभ ने टीम इंडिया के लिए गाई कविता
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। वो कई मौकों पर स्टेडियम में मैच देखते हुए मिले हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया के लिए एक कविता गाई है। बिग बी की इस कविता का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ बच्चन भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और 2007 की तरह ही खिताब जीतकर आने की बात कह रहे हैं।
अमिताभ बच्चन की कविता
वीडियो में अमिताभ बच्चन कह रहे हैं, "ऐ नीली जर्सी वालों... 130 करोड़ सपनों के रखवालों, दिखा के जज्बा और लहरा दो तिरंगा, इस बार फिर से विश्व कप उठा लो, ऐ नीली जर्सी वालों।" बिग बी ने आगे कहा है कि तुम्हारी बल्लेबाजी के आगे ऐसा कौन है जो झुका नहीं है, भेद सके जो गेंदबाजी तुम्हारी ऐसा बल्ला बना नहीं है, तुम बस अपनी मेहनत का सिक्का उछालो ऐ नीली जर्सी वालों।"बिग बी ने कविता में आगे कहा है, माना यह इम्तिहान बड़ा है, लेकिन तुम्हारे पीछे भी पूरा हिंदुस्तान खड़ा है, एक बार हमें फिर से 2007 की याद ताजा करा दो, ऐ नीली जर्सी वालों फिर से वर्ल्ड कप उठा लो।
Iss Sunday hone waali T20 Worldcup match ke liye @SrBachchan ji aur KBC ki team ki taraf se #TeamIndia ko all the best! 👍🏻
Dekhiye #KaunBanegaCrorepati, aaj raat 9 baje, sirf Sony par.#KBC2022 pic.twitter.com/cfTWwx15E4
— sonytv (@SonyTV) October 20, 2022
रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच है मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार से सुपर 12 राउंड के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच है। वहीं कल का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होगा। वहीं रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से दोनों टीमें विश्व कप में अपने सफर का आगाज करेंगी। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच पैदा हुए हालिया तनाव के बीच यह मैच बहुत ही कांटे का होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications