T20 World Cup 2022: भारत के साथ पाकिस्तान नहीं बल्कि ये टीम खेलेगी फाइनल! दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप फाइनल होने की उम्मीद अभी पूरी तरह से जिंदा है।
AB de Villiers, India vs New Zealand final Prediction: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप फाइनल होने की उम्मीद अभी पूरी तरह से जिंदा है। दोनों टीम अगर अपना-अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीतने में सफल रहती है तो फैंस को साल 2007 के बाद एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप में इन दोनों देशों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में देखना चाहते हैं।

जानिए एबी डी विलियर्स ने क्या कहा
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स ने भारत और पाकिस्तान फाइनल को लेकर अपनी बात रखी है। एबी डी विलियर्स इन दिनों भारत में हैं, न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें लगता है कि भारत और न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। लेकिन भारत को इंग्लैंड से कड़ी टक्कर मिलेगी, जिसे उन्हें पार पाना होगा। भारतीय टीम ने इस साल अब तक वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया है।
भारत इस साल जितेगा खिताब
वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम के बारे में अपनी राय देते हुए एबी डी विलियर्स ने कहा कि मुझे लगता है कि इस साल भारत वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने जा रहा है। डी विलियर्स की फाइनलिस्ट विजेता की भविष्यवाणी कितनी सही होती है ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन उनके इस बयान से भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने की चाह रखने वाले फैंस को बड़ा झटका लगा है।
टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा है रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि एक बार पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है। पिछले साल दुबई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में अगर इन दोनों टीमों की भिड़ंत होती है तो एक बार फिर भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications