टी20 विश्व कप 2022: वॉर्म अप गेम में मोहम्मद शमी को एक ओवर दिए जाने से नाखुश आकाश चोपड़ा, कही यह बात
T20 World Cup 2022 के अपने पहले प्रैक्टिस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया था। इस मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का रूख पलट दिया था। शमी ने पूरे मैच में सिर्फ एक ही ओवर डाला था, जिसमें उन्होंने 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। शमी के इस ओवर में एक रन आउट भी हुआ था, जो उन्होंने खुद किया था। शमी के इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, जो शमी ने डिफेंड कर लिए थे।

क्या कहा आकाश चोपड़ा ने?
मोहम्मद शमी को मैच में एक ओवर दिए जाने की पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आलोचना की है। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो रिलीज कर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि वो पूरे मैच में शमी को गेंदबाजी नहीं कराए जाने से काफी हैरान थे। आकाश चोपड़ा ने कहा है, "शमी को केवल एक ही ओवर कराने का फैसला काफी हैरान था, आमतौर पर प्रैक्टिस मैच में हम अलग-अलग चीजों को ट्राई करते हैं और अपने सभी प्लेयर्स को मौका देते हैं। हम सभी उम्मीद कर रहे थे कि शमी ज्यादा ओवर गेंदबाजी करेंगे, लेकिन कप्तान ने ऐसा नहीं किया।"
शमी ने ओवर में की यॉर्कर गेंदबाजी
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि मैच पर पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया का शिकंजा कस चुका था, ऐसा लग रहा था कि भारत मैच नहीं जीत पाएगा, लेकिन तभी शमी आए और लगातार यॉर्कर गेंदबाजी कर मैच का पासा पलट दिया। इस दौरान शमी ने केवल एक ही शॉर्ट गेंद डाली। आपको बता दें कि शमी ने अपने एक ओवर से सभी को चौंका दिया था।
अपने फैसले पर रोहित शर्मा ने क्या कहा था?
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी को एक ओवर की गेंदबाजी कराए जाने को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा था कि हम इस बात का परीक्षण करना चाहते थे कि कठिन परिस्थितियों में मोहम्मद शमी किस तरह की गेंदबाजी कर सकते हैं, हमने यही योजना तैयार की थी। हमारी योजना सफल हुई और शमी ने शानदार गेंदबाजी की।












Click it and Unblock the Notifications