T20 WC, NZ vs PAK: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग का फैसला, ये है दोनों की प्लेइंग-11

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan) का मुकाबला हो रहा है जहां कीवियो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केन विलियमसन (Kane Williamson) ने टॉस के समय बात करते हुए बताया है कि इस पिच पर बहुत ज्यादा घास नहीं है। पिच वैसे ही है जैसे पहले थी लेकिन थोड़ी सी अलग भी दिखाई दे रही है। साथ ही बाबर आजम (Babar Azam) का कहना है कि अगर मैं टॉस जीतता तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करता। (Photo- Pakistan Cricket Board)

pak vs nz today

पाकिस्तान ने वही टीम उतारी है जो पहले थी और कप्तान का कहना है कि वह अपने पक्ष में बने मोमेंटम का फायदा उठाना चाहेंगे। पिच थोड़ी सुखी है और यहां पर घास नहीं है। तो हो सकता है कि यहां पर दोहरी गति देखने को मिले। पाकिस्तान इस तरह की पिचों पर खेलने का न्यूजीलैंड की तुलना में अधिक आदी है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बोर्ड पर रन बनाएगी और फिर देखेगी कि पिच क्या गुल खिलाती है। हालांकि पाकिस्तान की नजर से अच्छी बात यह है उनके पास ऐसे गेंदबाज हैं जो इस पिच पर कुछ स्विंग भी हासिल कर सकते हैं।

ये मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है और नजरें एक बार फिर से पाकिस्तान तेज गेंदबाजी के अगुवा शाहीन अफरीदी पर टिकी होंगी जो बेहतरीन लय में फिर से नजर आने लगे हैं।

New Zealand vs Pakistan 1st Semifinal प्लेइंग इलेवन-

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+