T20 WC Squad: 4 ऑलराउंडर्स और 5 बल्लेबाजों संग विश्वकप में उतरेगी टीम इंडिया,क्या 'कुलचा' की जोड़ी करेगी कमाल?
India's T20 WC Squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। 30 अप्रैल को बीसीसीआई ने 15 सदस्यों की टीम की घोषणा की गई है।
आपको बता दें कि इस बार टीम में 5 बल्लेबाज, 4 ऑलराउंडर्स, 2 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाजों को जगह मिली है।टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में T20 WC में भाग लेने जा रही है।

ICC T20 World Cup 2024 की मेजबानी वेस्ट इंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त रूप से करने वाले हैं, इसका आगाज 1 जून से होने जा रहा है।
ये रही टीम ( T20 WC Squad)
- रोहित शर्मा,
- विराट कोहली,
- यशस्वी जायसवाल,
- सूर्यकुमार यादव,
- ऋषभ पन्त,
- संजू सैमसन,
- हार्दिक पांड्या,
- शिवम दुबे,
- रविन्द्र जडेजा,
- अक्षर पटेल,
- कुलदीप यादव,
- युजवेंद्र चहल,
- अर्शदीप सिंह,
- जसप्रीत बुमराह,
- मोहम्मद सिराज।
टीम की खासियत
- बल्लेबाज (5): रोहित शर्मा, विराट कोहली,सूर्य कुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल
- विकेटकीपर (2):ऋषभ पंत और संजू सैमसन
- ऑलराउंडर्स (4): हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा , शिवम दुबे
- स्पिनर्स (2): कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल
- तेज गेंदबाज (3): जसप्रीत बुमराह , अर्शदीप सिंह , मोहम्मद सिराज
'कुलचा' की जोड़ी दिखाई देगी
आपको बता दें कि इस बार टी 20 विश्वकप में आपको 'कुलचा' की जोड़ी दिखाई देगी। मालूम हो कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को लोग 'कुलचा की जोड़ी' कहते हैं। इस जोड़ी से लोगों को खासी उम्मीदें हैं, देखते हैं ये जोड़ी कमाल कर पाती है या नहीं।
रिजर्व खिलाड़ी
इसके अलावा तीन खिलाड़ी रिजर्व रूप में रखे गए हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं।
- शुभमन गिल,
- रिंकू सिंह,
- खलील अहमद,
- आवेश खान
1 जून से टी20 विश्व कप 2024 शुरू होगा
गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2024 का उद्घाटन मैच 1 जून को यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच आयरलैंड से 5 जून को खेलेगा, उसका दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान से होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में होगा।












Click it and Unblock the Notifications