T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के लिए खुले सेमीफाइनल के लिए दरवाजे, पॉइंट टेबल में बने गजब के समीकरण

T20 world cup 2022 में टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही शानदार रही है। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद से ही भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल गए हैं। दरअसल, भारतीय टीम जिस ग्रुप में है उस ग्रुप के पॉइंट टेबल में अब ऐसा समीकरण बैठता दिख रहा है, जो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान कर सकता है। आपको बता दें कि आज ग्रुप बी से दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला था, बारिश की वजह से रद्द हो गया है और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले हैं। अब इसका सीधा असर भारत की आगे की राह पर भी पड़ता दिख रहा है।

भारत की सेमीफाइनल में जाने की राह हुई आसान!

भारत की सेमीफाइनल में जाने की राह हुई आसान!

टी20 विश्व कप में भारत को अभी 4 और मुकाबले खेलने हैं। यह मैच दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के खिलाफ हैं। इन चार मुकाबलों में से अगर टीम इंडिया बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स को हरा देती है तो वो बिना किसी दिक्कत के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में वो भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हार जाए। इस समीकरण के हिसाब से तो भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने की राह काफी आसान नजर आ रही है।

ग्रुप बी की पॉइंट टेबल की क्या है स्थिति?

ग्रुप बी की पॉइंट टेबल की क्या है स्थिति?

अभी ग्रुप बी के पॉइंट टेबल की स्थिति कुछ ऐसी है कि बांग्लादेश इसमें टॉप पर है। बांग्लादेश ने आज अपने पहले ही मैच में नीदरलैंड्स को 9 विकेट से हरा दिया। यहां बांग्लादेश को नेट रन रेट का फायदा हुआ, जिस वजह से वो टॉप पर बना हुआ है। भारत पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है। भारत और बांग्लादेश दोनों के 2-2 पॉइंट हैं। भारत नेट रन रेट की वजह से दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसका 1 पॉइंट है। जिम्बाब्वे भी 1 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान पांचवें और नीदरलैंड्स छठे स्थान पर है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत लिया है मैच

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत लिया है मैच

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ एक बड़ा मैच पहले ही जीत लिया है। ऐसे में अब अगर टीम इंडिया ग्रुप की दूसरी मजबूत टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हार भी जाएगी और बाकि 3 मैच जीत लेगी तो वो सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। भारत ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। विराट कोहली इस जीत के हीरो बने थे। उन्होंने 53 गेंदों में 82 रन की पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+