T20 WC 2022: रोहित शर्मा पर भड़के जडेजा, कहा- 'शमी -अश्विन अच्छे फील्डर नहीं'

India's fielding Bad: टी 20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका ने जिस तरह से इंडिया को हराया, वो हार किसी से पच नहीं रही है। बॉलिंग और बैटिंग में फ्लॉप रहने के अलावा इस मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग भी बहुत ज्यादा खराब रही जिसकी वजह से पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा का गु्स्सा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर बुरी तरह से फूटा है। उन्होंने कहा कि 'रोहित से पहले जब विराट कोहली कैप्टन थे तो उन्होंने तब टीम में उन प्लेयर्स को चुना था, जो कि अच्छे फील्डर थे लेकिन उनके बाद जब से रोहित के हाथ में कप्तानी आई है, तब से उनका फोकस इस ओर है ही नहीं।'

 T20 WC 2022:

जडेजा, जो खुद बहुत अच्छे फील्डर रह चुके हैं, ने कहा कि 'हमारे मौजूदा कप्तान का ध्यान केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर रहता है, वो क्षेत्ररक्षण के बारे में सोचते ही नहीं हैं। वो टीम सेलेक्ट करते वक्त इस ओर ध्यान ही नहीं देते हैं।' उन्होंने साफ तौर पर खिलाड़ियों का नाम लेते हुए रोहित शर्मा पर निशाना साधा।

 T20 WC 2022:

क्रिकबज से बात करते हुए जडेजा ने कहा कि 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी देश के बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन आप उनसे अच्छी फील्डिंग की उम्मीद नहीं कर सकते हैं क्योंकि दोनों अच्छे एथलीट नहीं हैं। टी20 छोटे फार्मेट का खेल है, यहां फील्डिंग बहुत मायने रखती है लेकिन टीम इंडिया के कप्तान इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।' आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने भी गलती की, उन्होंने एडेन मार्कराम का आसान सा कैच छोड़ दिया तो वहीं इसके बाद कैप्टन रोहित शर्मा भी उन्हें रन आउट नहीं कर पाए, जिसका खामियाजा भारत को मैच हारकर चुकाना पड़ा।

 T20 WC 2022:

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में टॉस जीतने के बाद कैप्टन रोहित शर्मा ने बैटिंग करने का फैसला किया था लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे नहीं चले और पूरी टीम मात्र 133 रन ही बना पाई। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने हर लिहाज से बढ़िया मैच दिखाया और भारत को पांच विकेट से हरा दिया।

 T20 WC 2022:

इस हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी दिग्गजों के निशाने पर है। फिलहाल आज भारतीय टीम अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी, जो कि उसके लिए काफी अहम है, आज का मैच जीतने के बाद ही भारत की सेमीफाइनल की राह आसान होगी लेकिन अगर उसे हार का सामना करना पड़ा तो उसके लिए मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+