T20 : डेविड मिलर ने धो डाला, साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन गेंदबाजों की खराब गेंदबाजी के चलते अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया है। उसने अभी तक सबसे बड़ा स्कोर चेस किया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने विंडीज के खिलाफ 2007 में विंडीज के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था।

t20

डेविड मिलर का कहर देखने को मिला, जिन्होंने महज 31 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए, जिसमें 4 चाैके व 5 छक्के शामिल रहे। वहीं रस्सी वान डर डुसेन ने 48 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए, जिसमें 7 चाैके व 5 छक्के शामिल रहे। दोनों ने नाबाद 131 रनों की शतकीय साझेदारी भी पूरी की। उनके अलावा ड्वेन प्रिटोरियस (29), विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (22) और कप्तान टेम्बा बावुमा (10) ने जीत में योगदान दिया। इस बार भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए। केवल 3 गेंदबाज ही विकेट लेने में सफल रहे। भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें- 6,6,4,4... ईशान किशन ने मचाई तबाही, देखता ही रह गया अफ्रीकी खेमा

इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रन बना दिए। रुतुराज गायकवाड़ को ईशान किशन के साथ ओपनिंर करने का माैका मिला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी की। किशन ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए। तीसरे नंबर पर आए श्रेयस अय्यर ने भी पंत के साथ मिलकर बड़े शाॅट खेले। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। इस दाैरान किशन ने अपने करियर का तीसरा अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि वह 11 चाैके व 3 छक्के लगाकर 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर 48 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हो गए।

रिषभ पंत ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 2 चाैके व इतने ही छक्के रहे। वहीं अय्यर ने 27 गेंदों में 1 चाैके व 3 छ्क्के की मदद से 36 रन बना सके। अंत में हार्दिक पांड्या का कहर देखने को मिला, जिन्होंने 12 गेंदों में 2 चाैके व 3 छक्के लगाकर नाबाद 31 रनों की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। दिनेश कार्तिक 2 गेंदों में 1 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में केशव महाराज की खूब धुनाई हुई, जिन्होंने 3 ओवर में 43 रन दे दिए। उनके नाम एक 1 विकेट भी रहा। वहीं एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल व प्रिटोरियस को 1-1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+