ट्रॉफी पर पैर देखकर जला था दिल! मैदान की मिट्टी चूमकर हिटमैन ने जीत लिया दिल, कप्तान ने क्यों खाई मिट्टी?

T20 Rohit Sharma Viral Video: भारत के नाम टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हो गई है। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर इंडिया ने इस खिताब को अपने नाम किया। जब इंडिया के नाम ये ट्रॉफी हुई, तो कैप्टन रोहित शर्मा अपने जज्बातों को छुपा नहीं पाए।

देश ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया तो देखते ही देखते रोहित शर्मा के भी जज्बात झलक पड़े। टीम इंडिया के कप्तान ने जीत के बाद स्टेडियम की माटी को अपने माथे से लगाया और इसे चूमा। रोहित शर्मा का ये अंदाज देखे के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई कप्तान की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया।

T20 Cricket match

वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा की तुलना लोग ऑस्ट्रेलिया की टीम को आड़े हाथों भी ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि एक वो लोग हैं जो जीत की ट्रॉफी पर पैर रख रहे थे और एक टीम इंडिया है, जो ट्रॉफी जीतने के बाद माटी का कर्ज ऐसे उतार रही है।

भाजपा नेता सुनील देवधर ने भी वीडियो शेयर कर लिखा- एक वो हैं, जो जीत की ट्रॉफी पर भी पैर रख रहे थे और एक अपना रोहित है, जिस मैदान पर तिरंगा लहराया, उसी मैदान की माटी भी चूम ली। इसपर एक यूजर ने लिखा कि सबकुछ संस्कार का ही तो फर्क है।

बताते चलें कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद से ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा को सलामी दे रहा है। क्रिकेटर्स के क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और रोहित शर्मा का क्लिप उनमें से ही एक है।

दरअसल, रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर मिशेल मार्श की याद आ गई। वर्लड कप की ट्रॉफी अपने नाम करने का बाद पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें मार्श ट्रॉफी पर पैर रखते हुए नजर आए थे। तब भी इस तस्वीर की लोगों ने खूब आलोचना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+