VIDEO: फील्डिंग के दौरान क्रिकेटर की खुल गई पैंट, लेकिन बाउंड्री बचा ली; लोटपोट हुए दर्शक

नई दिल्ली, 3 जून: हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड किसी सितारे की तरह चमके थे। एमआई की टीम ने उनको शुरुआती दो मुकाबलों में खिलाया लेकिन विफलता के बाद लंबे समय के लिए बेंच पर बैठा दिया। टिम डेविड इस प्रतियोगिता के अगले हाफ में खेलने के लिए उतरे लेकिन तब तक मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो चुकी थी पर ये फ्रेंचाइजी इस विस्फोटक बल्लेबाज को सही प्लेटफार्म देने में तब भी कामयाबी हो चुकी थी। अपनी धुआंधार से आईपीएल में सबको प्रभावित करने वाले टिम डेविड ऑस्ट्रेलियाई सिंगापुर मूल के खिलाड़ी है जिनको भविष्य में आस्ट्रेलिया के लिए खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है।

 टिम डेविड की पतलून निकली

टिम डेविड की पतलून निकली

T20 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी टीम डेविड दाएं हाथ के बेहद ही खूंखार किस्म के बल्लेबाज है जो गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए तनिक भी संकोच नहीं करते। डेविड ने एक और टी-20 मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखाए लेकिन इस दौरान वे दूसरे काम के चलते अधिक चर्चाओं में रहे। 25 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेलने वाले टिम डेविड अपनी पतलून निकल जाने के चलते इस मैच में ज्यादा सुर्खियां बटोर गए।

एक और टी 20 टूर्नामेंट

एक और टी 20 टूर्नामेंट

टिम डेविड इंग्लैंड में चल रहे एक टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं जो टी20 ब्लास्ट के नाम से जाना जाता है और इस प्रतियोगिता में लंकाशायर और वारसेस्टशायर के बीच मुकाबला खेला जा रहा था और इसी दौरान फील्डिंग करते हुए टिम डेविड की पतलून निकल गई जिसको देखकर कमेंटेटर भी हंसने लगे। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फैंस भी गुदगुदा कर इसको देख रहे हैं।

बाउंड्री बचाने के फेर में पतलून निकली

बाउंड्री बचाने के फेर में पतलून निकली

इस मुकाबले में टिम डेविड लंकाशायर की ओर से खेल रहे थे। जिस दौरान टिम डेविड की पतलून निकली उस वे बहुत ही बढ़िया फील्डिंग कर रहे थे। तब गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर जा रही थी और टिम डेविड मैदान पर स्लिप करते हुए कई मीटर तक आगे आए। इस प्रयास के चलते उनकी पतलून निकल गई लेकिन उन्होंने गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोक लिया और फिर उसी स्थिति में गेंद को थ्रो भी किया तब जाकर अपनी पतलून को ऊपर चढ़ाया।

लोटपोट हुए लोग- VIDEO

टिम डेविड की पतलून निकलने से भले ही सब हंस रहे थे लेकिन अंत में इस वीडियो में उनकी तारीफ हुई है। इस वीडियो को वाइटलिटी ब्लास्ट ने शेयर किया है जिसके बाद टिम डेविड ने भी इसको रिट्वीट किया है।
अगर मुकाबले की बात करें तो भी टिम डेविड की पारी अहम साबित हुई क्योंकि उनकी टीम लंकाशायर ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए जिसके जवाब में विपक्षी टीम 171 रन ही बना सकी।

जल्द ही ऑट्रेलिया के लिए खेलेगा ये खिलाड़ी

जल्द ही ऑट्रेलिया के लिए खेलेगा ये खिलाड़ी

आपको बता दें टिम डेविड आईपीएल के 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैचों में 216 रन बनाने में कामयाब रहे थे और उनका स्ट्राइक रेट 186 रहा था। डेविड के ऑस्ट्रेलिया में खेलने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन अभी कंगारू T20 टीम में उनको श्रीलंका का सामना करने के लिए जगह नहीं मिली है। इससे पहले टिम डेविड ने T20 ब्लास्ट के पहले मुकाबले में 18 गेंदों पर 35 रन बनाए थे और 26 साल के खिलाड़ी के अंदर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने की पूरी संभावनाएं मौजूद है।

एरोन फिंच मानते हैं कि भले ही श्रीलंका के खिलाफ टिम डेविड को टीम में शामिल नहीं किया गया लेकिन विश्वकप से पहले और भी मैच होंगे जहां टीम डेविड को आजमाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+