ऐसा छक्का लगाया, हुआ स्टेडियम के पार, टीम इंडिया में जगह के लिए तरस रहा 85.5 औसत का ये बल्लेबाज

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) एक ऐसा घरेलू टी20 टूर्नामेंट है जिसमें हमें कई युवा प्रतिभाएं देखने को मिलती हैं। यह फॉर्मेट ऐसा है जहां पर युवा खिलाड़ियों के करने के लिए बहुत कुछ मौजूद रहता है। इस सीजन में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा क्योंकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट की दहलीज पर खड़े हैं और इसी लिस्ट में मुंबई के 20 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का नाम भी आता है।

Recommended Video

    20 साल के Yashasvi Jaiswal ने मारा ऐसा शॉट जिसने देखा दंग रह गया | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल

    बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल

    यशस्वी आईपीएल में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और उनको भारत की अगली पीढ़ी का बाएं हाथ का बल्लेबाज माना जा रहा है जो लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट में देश को अपनी सेवाएं दे सकता है। यशस्वी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ हाल ही में मुंबई को 8 विकेट से जीत दिलाने में काफी अहम भूमिका निभाई। यह एलीट ग्रुप ए के राउंड 2 का मुकाबला था जहां मध्यप्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे।

    चार छक्कों एक ऐसा भी था जो स्टेडियम के पार गया

    चार छक्कों एक ऐसा भी था जो स्टेडियम के पार गया

    इस दौरान रजत पाटीदार ने 35 गेंद पर 67 रनों की पारी खेली और वेंकटेश अय्यर ने भी इतनी ही गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही मुंबई की टीम केवल 17 ओवर में ही जीत दर्ज करने में कामयाब रही। इसमें यशस्वी जायसवाल ने 4 छक्के लगाते हुए 44 गेंद पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। इन चार छक्कों एक ऐसा भी था जो स्टेडियम के पार गया और यह इंटरनेट पर काफी वायरल भी हुआ। स्ट्रेट ड्राइव पर मारा गया यह छक्का यशस्वी जायसवाल ने खुद अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया है और इस को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

    फर्स्ट क्लास एवरेज 84.5 का है

    फर्स्ट क्लास एवरेज 84.5 का है

    हालांकि यह खिलाड़ी हर तरीके से सक्षम होने के बावजूद इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी अपनी जगह बनाने के लिए तरस रहा है। सच यह है कि यशस्वी जायसवाल का फर्स्ट क्लास एवरेज 84.5 का है। भले ही उन्होंने अभी तक सात ही ऐसे मुकाबले खेले हैं लेकिन उनकी शुरुआत बहुत जबरदस्त हुई है और उन्होंने केवल एक अर्धशतक लगाने के बावजूद 5 शतक लगाए हैं यानी उनका कन्वर्जन रेट भी हाई है। यशस्वी ने अपने लिस्ट ए करियर में 26 पारियों में 48.47 की औसत से बैटिंग की है और उन्होंने 35 टी20 मैचों में 132 के स्ट्राइक रेट के साथ 753 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 23.5 दिन का रहा है।

    यहां देखें वीडियो-

    यशस्वी जयसवाल का नाम तब सामने आया जब उनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि टीम तब जीत नहीं पाई थी लेकिन यशस्वी ने बहुत अच्छा खेल दिखाया और उसके बाद से ही वे भारतीय क्रिकेट में अगले अगले दौर के खिलाड़ी के तौर पर देखे जाते हैं। वे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं और अभी उनको इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ी भूमिका निभाने का इंतजार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+