VIDEO: बीच मैदान में हुई लड़ाई, अंबाती रायुडू और शेल्डन जैक्सन ने पार की हदें, फिर अंपायर ने आकर...
Ambati Rayudu and Sheldon Jackson Fight: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में बुधवार को ग्रुप-डी के एक मुकाबले में अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) और शेल्डन जैक्सन (Sheldon Jackson) के बीच झड़प देखने को मिली। आईपीएल के ये दोनों सितारे बीच मैदान पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। मामला बढ़ता देख क्रुणाल पंड्या ने बीच में आकर दोनों को संभालने का काम किया।

अंबाती रायडू बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
सौराष्ट्र और बड़ौदा के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में सौराष्ट्र की टीम ने बड़ौदा के खिलाफ इस मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की। बड़ौदा के कप्तान अंबाती रायडू के लिए यह मुकाबला बेहद खराब रहा। पहले तो बल्लेबाजी के दौरान वह गोल्डन डक का शिकार बन गए। इसके बाद फील्डिंग के दौरान सौराष्ट्र के खिलाड़ी से उनकी लड़ाई हो गई।
अंबाती रायुडू और जैक्सन के बीच भिड़ंत
अंबाती रायुडू ने मैच के दौरान जैक्सन के किसी हरकत को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद मैच की दूसरी पारी के दौरान नौवें ओवर में जैक्सन कवर में फील्डिंग कर रहे रायुडू से कुछ कहते हैं। जिसके बाद रायडू भी तेजी से उनकी तरफ आकर भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी कहा-सुनी होती है। मामला को बढ़ता देख अंपायर और क्रुणाल पंड्या बीच में आकर उन्हें शांत करने का काम करते हैं।
सौराष्ट्र ने चार विकेट से जीता मैच
वहीं मैच की बात करें तो सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनदकट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ध्रुव पटेल और मिथेश पटेल ने बड़ौदा को शानदार शुरुआत दिलाते हुए 50 रनों की साझेदारी कर ली। बड़ौदा ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 175 रन बनाए। जिसके जवाब में समर्थ व्यास के 97 रनों की पारी के दम पर सौराष्ट्र ने इस मुकाबले को चार विकेट से अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications