Suryakumar Yadav को लेकर सस्पेंस खत्म! क्या एशिया कप में खेलेंगे कप्तान? रिपोर्ट आई सामने
Asia Cup 2025, Suryakumar Yadav: टीम इंडिया को एशिया कप 2025 से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। स्टार बल्लेबाज और टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार अब पूरी तरह फिट हैं और टूर्नामेंट में कप्तानी करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
एशिया कप से पहले कप्तान हुए फिट (Asia Cup 2025, Suryakumar Yadav)
सूर्या पिछले कुछ समय से चोटिल थे। उन्होंने जून में जर्मनी के म्यूनिख शहर में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई थी। इसके बाद वे लगातार रिहैब प्रोग्राम में थे। अब रिपोर्ट्स कह रही हैं कि उन्होंने रिहैब पूरा कर लिया है और चयन समिति की मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे। बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी 19 अगस्त को मुंबई में टीम का चयन करेगी।

9 सितंबर से होगा एशिया कप का आगाज
वहीं, एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर तक दुबई में होगा। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से है। सबसे बड़ा मैच 14 सितंबर को होगा, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। एक सूत्र ने बताया कि सूर्यकुमार ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वह एशिया कप में टीम की कप्तानी करेंगे। वह कुछ दिनों पहले तक COE में थे, जहां उन्होंने पूरा रिहैब प्रोग्राम किया और अब फिट घोषित हो चुके हैं।
आईपीएल में रहा था धमाकेदार प्रदर्शन
सूर्या ने जून में अपनी सर्जरी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा था कि सर्जरी के बाद अब मैं रिकवरी की राह पर हूं। जल्द वापसी का इंतजार है। सर्जरी से पहले सूर्यकुमार ने IPL में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस सीजन में 717 रन बनाए। वे फ्रेंचाइज़ी के लिए एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद केवल दूसरे बल्लेबाज बने। खबर ये भी है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी फिटनेस टेस्ट क्लियर कर लिया है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications