सूर्यकुमार यादव एशिया कप के पहले मैच में रचेंगे इतिहास, धांसू कीर्तिमान से करेंगे रोहित के क्लब में एंट्री

Asia Cup: एशिया कप में टीम इंडिया की बागडोर सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना टीम इंडिया के लिए काम आसान तो नहीं होगा लेकिन भारत के पास धाकड़ प्लेयर्स की फ़ौज है। शुभमन गिल को इस टीम में उपकप्तान बनाया गया है।

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी के अलावा बैटिंग भी देखनी होगी, इस टीम में सीनियर बल्लेबाजों में वही हैं। उनके अलावा हार्दिक पांड्या भी हैं। सूर्यकुमार यादव टी20 में कीर्तिमान बनाते रहते हैं, लिहाजा वह एशिया कप में भी कुछ तो ऐसा जरूर करने वाले हैं।

asia cup

टीम इंडिया को अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ खेलना है, यह मुकाबला 10 सितम्बर को होगा। इसमें सूर्यकुमार यादव के निशाने पर एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो भारत के लिए उनसे पहले रोहित शर्मा ने ही बनाया है। वर्ल्ड के कुछ ही खिलाड़ी यह धमाकेदार रिकॉर्ड कायम करने में सफल रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव को सिर्फ चार हवाई फायर करने हैं और शायद वह पहले ही मैच में ऐसा कर देंगे। चार छक्के जड़ते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का आंकड़ा 150 छक्कों को छू जाएगा। वह रोहित शर्मा के एलिट क्लब में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ सिर्फ चार ही क्रिकेटर ऐसे हैं, जिन्होंने 150 या इससे ज्यादा छक्के टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में पाचवां नाम हो सकते हैं। इस सूची में रोहित शर्मा का नाम टॉप पर आता है, उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 205 छक्के जड़े हैं। रोहित अब रिटायर हो गए हैं।

मार्टिन गप्टिल ने 173 और मुहम्मद वसीम ने 168 छक्के उड़ाए हैं। वसीम यूएई के लिए खेलते हैं। जोस बटलर ने 160 छक्के जमाए हैं। उनके अलावा निकोलस पूरन में भी 149 छक्के जड़े हैं।

सूर्यकुमार यादव के पास बड़ा मौका है और वह ऐसा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। यूएई में उनका बल्ला गरजेगा और गेंदबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह देखना होगा कि वह किस नंबर पर बैटिंग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+