क्या पिता बनने जा रहे हैं भारतीय टीम के कप्तान? पत्नी ने शेयर की खास तस्वीर
Suryakumar Yadav Wife Devisha Shetty: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। वह अपनी बहन की शादी के फंक्शन को एंजॉय रहे हैं। जबकि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बिजी है, सूर्यकुमार यादव अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। यह एक खुशी का मौका है और सूर्यकुमार ने अपनी बहन की शादी को पूरी तरह से एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं।
वाइफ देविशा शेट्टी ने शेयर की तस्वीर
सूर्यकुमार यादव के लिए यह खुशी का समय है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ खास पल बिता रहे हैं। सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी ने इस खुशी के मौके पर परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। देविशा शेट्टी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सूर्या की बहन दीनल की हल्दी और मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सूर्या अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।

फैंस दे रहे हैं बधाई
देविशा ने इन फंक्शन्स की तस्वीरों को शेयर कर अपने फॉलोअर्स को इन खास लम्हों का हिस्सा बनाया। इन तस्वीरों में सूर्या और देविशा के साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और सूर्या को बधाई देते हुए देविशा और सूर्या की तारीफ कर रहे हैं।
क्या पिता बनने वाले हैं सूर्यकुमार यादव
देविशा की हालिया तस्वीरों को देखकर उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हो सकती हैं। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि देविशा शेट्टी तीन महीने की प्रेग्नेंट हैं। कुछ अन्य फैंस ने भी इस अंदाज़े को बढ़ावा दिया, और एक ने लिखा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि बहुत जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। हालांकि, देविशा और सूर्या की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि देविशा प्रेग्नेंट हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications