इतिहास रचने से दो शॉट दूर सूर्या, रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगा बड़ा कीर्तिमान, रोहित के खास क्लब में मिलेगी एंट्री

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को एशिया कप में बैटिंग करने का उतना मौका नहीं मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ कम स्कोरिंग मैच में वह थोड़े समय के लिए क्रीज पर गए थे। यूएई के खिलाफ उनकी बैटिंग नहीं आई और ओमान के खिलाफ मैच में वह बैटिंग करने नहीं गए, अन्य सभी खिलाड़ी खेले थे। आज पाकिस्तान के खिलाफ वह धमाका कर सकते हैं।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलते हुए सूर्यकुमार यादव का बल्ला अगर थोड़ी देर के लिए भी चल जाता है, तो वह इतिहास रच देंगे। टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए रोहित शर्मा के खास क्लब में एंट्री कर लेंगे।

suryakumar yadav

Suryakumar Yadav बना देंगे रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान छक्कों का कीर्तिमान अपने नाम करने वाले हैं, इससे वजह महज दो शॉट पीछे हैं। अगर सूर्या दो छक्के जमाते हैं, तो उनके कुल 150 छक्के हो जाएंगे। इस तरह वह रोहित शर्मा के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इस समय सूर्या के 148 छक्के हैं।

दुनिया में बजता है रोहित का डंका

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा ने जड़े हैं। दुनिया में भी सर्वाधिक छक्के उनके ही नाम हैं। रोहित शर्मा ने कुल 205 छक्के जमाए हैं। इस खास लिस्ट में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम का दूसरा स्थान है, वसीम ने 183 छक्के जड़े हैं और वह रोहित का कीर्तिमान आने वाले समय में तोड़ देंगे।

चार बल्लेबाज कर पाए हैं कारनामा

टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 150 या उससे ज्यादा छक्के सिर्फ चार ही बल्लेबाज लगा पाए हैं। सूर्या अगर ऐसा करते हैं, तो पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 173 और इंग्लैंड से जोस बटलर ने कुल 171 सिक्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं।

भारत के टॉप तीन खिलाड़ी कौन?

रोहित और सूर्या के अलावा भारत से सर्वाधिक छक्कों के मामले में तीसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है, कोहली ने 124 छक्के जमाए हैं लेकिन अब वह रिटायर हो गए हैं। रोहित और कोहली दोनों ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+