रोहित शर्मा नहीं सूर्यकुमार यादव होंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान, हो गया है फैसला
IND vs AUS, Suryakumar Yadav: हार्दिक पांड्या एड़ी की चोट के बाद वर्ल्ड कप के बीच में ही बाहर हो गए थे। वह रिकवरी से गुजर रहे हैं। भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। टीम इंडिया पांच टी20 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
भारतीय टीम में टी20 सीरीज के लिए अब एक नया कप्तान बनाने की खबरें सामने आ रही हैं। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने की चर्चा देखने को मिल सही हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया को लीड करेंगे।

अगर हार्दिक पांड्या मौजूद रहते, तो वही कप्तानी करते लेकिन उनके चोटिल होने पर समस्या खड़ी हुई है। रोहित शर्मा पिछले काफी समय से टी20 में कप्तानी नहीं कर रहे हैं। वह वर्ल्ड कप के बाद मुंबई में अपने घर चले गए हैं। रोहित टी20 फॉर्मेट भी नहीं खेल रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 23 नवम्बर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान भी किया जाना है। सूर्यकुमार यादव को बतौर सीनियर खिलाड़ी टीम की कमान सौंपी जा सकती है।
अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। ऐसे में इस प्रारूप में अब टीम को तैयार करने की कवायद में टीम मैनेजमेंट को लगना होगा। वेस्टइंडीज और यूएस में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। वर्ल्ड कप इतिहास में यह सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा। वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें पहले कभी नहीं खेली हैं।
गौरतलब है कि रोहित के अलावा कोहली भी टी20 में भारतीय टीम के लिए काफी समय से नहीं खेले हैं। ऐसे में टीम में कौन से खिलाड़ी होंगे, यह बात देखने वाली होगी। वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ी फ़िलहाल रेस्ट करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications