IND vs SA: सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका, इस बड़े रिकॉर्ड में कर सकते हैं कोहली की बराबरी
South Africa vs India, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव एक नए रिकॉर्ड के करीब हैं। दुनिया में नंबर 1 टी20I बल्लेबाज का दर्जा प्राप्त सूर्या वर्तमान में महान विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर हैं। सूर्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने से केवल 15 रन दूर हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल कोहली के पास है जो 56 मैचों में इस मुकाम तक पहुंचे थे।
कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
दरअसल, 55 पारियों में 1985 रन बना चुके सूर्यकुमार अगर डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 15 या उससे अधिक रन बना लेते हैं तो वह कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। फिलहाल टी20 में 52 मैचों में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम है, लेकिन सूर्यकुमार यादव इन तीनों बल्लेबाजों से निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने आते हैं, इसलिए उनके लिए ये रिकॉर्ड काफी खास होने वाला है।

बाबर, रिजवान और यहां तक कि कोहली की तुलना में ध्यान देने वाली बात यह है कि सूर्यकुमार की बल्लेबाजी स्थिति सबसे निचली है। वास्तव में उनके 59% T20I रन (1171/1985) मध्य ओवरों में 165 के स्ट्राइक रेट पर आए हैं। वह 160+ के स्ट्राइक रेट वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस चरण में न्यूनतम 500 रन बनाए हैं।
सूर्या को प्रोटियाज के खिलाफ बल्लेबाजी करना भी पसंद है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के खिलाफ सूर्या का स्ट्राइक रेट 203 है, जो कि किसी भी तेज अटैक के खिलाफ दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। पहले T20I से पहले सूर्यकुमार ने टीम के लिए 'निडर' दृष्टिकोण बनाए रखने की अपनी इच्छा पर जोर दिया, जिसने उन्हें हाल ही में समाप्त हुई T20I सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications