होली के दिन पत्नी के साथ साई बाबा की शरण में पहुंचे SKY, IPL 2025 से पहले लिया आशीर्वाद

Suryakumar Yadav At Shirdi Saibaba Temple: भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी होली के दिन शिरडी में साईं बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। वायरल हो रहे वीडियो में दंपति को महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंदिर में आशीर्वाद मांगते हुए देखा गया। आईपीएल 2025 से ठीक पहले सूर्यकुमार यादव ने शिरडी में जाकर साईं बाबा का आशीर्वाद हासिल किया।

शिरडी में साईं बाबा मंदिर पहुंचे सूर्या (Suryakumar Yadav At Shirdi Saibaba Temple)

मंदिर के दर्शन के बाद श्री साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने सूर्य और देविशा का सम्मान किया। जनसंपर्क अधिकारी तुषार शेलके और सुरक्षा अधिकारी रोहिदास माली भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सूर्य और देविशा मंदिर परिसर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Suryakumar Yadav 1

जनवरी में भी गए थे शिरडी

कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ यह जोड़ा सीधे गर्भगृह में गया। उन्हें साईंबाबा की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़े देखा गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने श्री साईंबाबा समाधि के दर्शन किए। सूर्यकुमार यादव फिलहाल आईपीएल 2025 की तैयारी में जुटे हुए हैं। इससे पहले वह जनवरी में भी शिरडी गए थे। जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत हासिल की थी।

सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं टीम की कप्तानी

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की ओर से पहला मैच खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। पिछले सीजन स्लो ओवर रेट की वजह से हार्दिक पर एक मैच का बैन लगा था। ऐसे में आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। कप्तानी के अलावा हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव के ऊपर बीच के ओवर्स में पारी को संभालने की भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+