'मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, गेंदबाजी भी करूंगा'

नई दिल्ली। 'मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, गेंदबाजी भी करूंगा', ऐसा कहना है भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव। सूर्यकुमार ने विंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 36 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। वह 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उनका कहना है कि पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है और वनडे में भारतीय टीम के लिए किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : शाहरुख खान को खरीदना चाहेंगी 3 टीमें, आखिरी बार बिके थे करोड़ों में

मैं गेंदबाजी भी करूंगा

मैं गेंदबाजी भी करूंगा

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "मैं वास्तव में फ्लेक्सिबल हूं, जहां भी टीम प्रबंधन मुझे बल्लेबाजी करने के लिए कहता है, मैं उस स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। हां, मैंने नंबर 3, 4 और 5 पर बल्लेबाजी की है, जिस तरह से चीजें अभी चल रही हैं उससे खुश हूं।" यह पूछे जाने पर कि वह खुद को फिट कैसे रखते हैं तो उन्होंने कहा, "घर में मैं बहुत सारी नेट प्रैक्टिस करता हूं। प्रेरणा अपने आप आती ​​है। निश्चित रूप से, जब भी मौका होगा, मैं गेंदबाजी भी करूंगा। जब भी उन्हें लगता है वे मेरा प्रयोग किया जा सकता है तो मैं हमेशा उपलब्ध हूं।"

हमने चीजों को आसान रखा

हमने चीजों को आसान रखा

वनडे क्रिकेट में सूर्यकुमार अपनी पक्की जगह बनाने की दावेदारी रख चुके हैं। पहले वनडे में वह लय में दिख रहे थे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने चीजों को वास्तव में आसान रखा है, हम उसी तरह की बल्लेबाजी आगे भी जारी रखना चाहते हैं, जैसी हमने पहले वनडे में की थी। जब हम पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो हमें एक लक्ष्य के साथ आगे जाना होता है और ऐसा स्कोर खड़ा करना होता है जिसका बचाव किया जा सके। जिस तरह से हमने पिछले मैच में बल्लेबाजी की थी, वह सही थी, गति और तीव्रता अच्छी थी। मुझे अपनी बल्लेबाजी में कोई बदलाव लाने की जरूरत नहीं है।''

टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि कौन खेलेगा

टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि कौन खेलेगा

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल दूसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं। इस जोड़ी के बारे में पूछे जाने पर बल्लेबाज ने कहा, "उन्हें ट्रेनिंस करते देखा गया था, वे वापस आकर हमारी टीम को मजबूत बनाते हैं और अंत में यह टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि कौन खेलेगा और कौन नहीं खेलेगा।" यह पूछे जाने पर कि क्या श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए नहीं चुने जाने पर क्या वह मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेलेंगे, सूर्यकुमार यादव ने कहा, "जाहिर है, मुझे हमेशा रेड-बॉल क्रिकेट खेलना पसंद है क्योंकि यह मेरे लिए शुरू हुआ था। जब भी मैं खाली होता हूं और मैंने हमेशा रेड-बॉल क्रिकेट खेला है। मैं भारत के लिए टेस्ट खेलने के लिए उत्सुक हूं।"

Suryakumar yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+