कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच हो जाए घूरने का मुकाबला तो कौन जीतेगा? 'स्काई' ने खुद दिया जवाब
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच आईपीएल 2020 का वो किस्सा कौन भूल सकता है जब पूर्व कप्तान ने स्काई की ओर घूरना शुरू कर दिया और मुंबई इंडियंस का ये बल्लेबाज भी पीछे नहीं हटा और मैच जिताने वाली पारी खेली।
भारत के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्युकमार यादव (Suryakumar Yadav) और विराट कोहली के बीच आज रिश्ते बहुत अच्छे हैं। ये तब भी काफी सही थे जब दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे। लेकिन तब कुछ चीजें होती थी जैसे की एक-दूसरे को घूरने वाला फेमस किस्सा जो इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुआ। ऐसा लगा था कि दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं क्योंकि यादव की प्रतिभा को भारतीय टीम से ज्यादा मुंबई इंडियंस में पहचान मिल रही थी और कोहली आरसीबी के पक्के लॉयल थे जिनके लिए स्काई एक ऐसे प्रतिद्वंदी थे जो उनकी टीम को मैच जिताने की राह में रोड़ा बन रहे थे।

यादव ने पूरे कॉन्फिडेंस से आंख मिलाई
तब फैंस में यह मामला बड़ा चर्चित हुआ था कि विराट कोहली नेशनल टीम में ऐसी प्रतिभा को कैसे दरकिनार कर सकते हैं जबकि स्काई एमआई को आसानी से आरसीबी के खिलाफ मुकाबला जिताने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। क्या कोहली को सूर्यकुमार यादव से कोई समस्या थी? कोहली तब तत्कालानी कप्तान थे और भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट में उनकी तूती बोलती थी। ऐसे में जब दोनों ने मैच के टेंशन भरे पल में एक दूसरे को घूरा तो मामला चर्चित हो गया। कोई पीछे नहीं हटा, यादव ने पूरे कॉन्फिडेंस से आंख मिलाई और अपने खेल से ध्यान भंग नहीं किया। कोहली को निजी समस्या नहीं थी लेकिन वे माइंड गेम खेलना चाहते थे जिसमें यादव ने उनको सफल नहीं होने दिया।

घूरने की प्रतियोगिता शुरू करा दी जाए तो
उस घूरने वाले किस्से के बाद यादव ने कई मौकों पर कोहली की तारीफों के पुल बांधे हैं और विराट ने भी इस बल्लेबाज की करिश्माई क्षमता को झुककर सलाम किया है। पर जब बात उस मौके की होती है तो कुछ मजेदार एंगल आज भी निकल जाते हैं। जैसे ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करने के दौरान यादव से पूछ लिया गया कि अगर विराट कोहली और उनके बीच घूरने की प्रतियोगिता शुरू करा दी जाए तो कौन विजेता होगा? अगर कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह के बीच ऐसा कंपटीशन हो तो कौन जितेगा? यादव ने इन चुटिले सवालों के मजेदार जवाब दिए हैं।

पोलार्ड और बुमराह के बीच कौन जीतेगा?
जब भारत बुमराह और पोलार्ड की आई तो स्काई ने तपाक से कहा कि बुमराह जीत जाएंगे। भले ही यादव कोहली को अभी कुछ साल से जानते हैं लेकिन पोलार्ड और बुमराह के साथ वे कई साल से खेल रहे हैं। सभी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में यादव को लगता है कैरेबियाई दिग्गज पेस सनसनी के सामने घूरने में मात खा जाएगा लेकिन जब बात खुद के और विराट कोहली के बीच की आई तो यादव को सोचने में कुछ समय लगा और उन्होंने हंसकर- मैं ही जीतूंगा।

कोहली से वो माइंड गेम जीत लिया था
यादव का ये जवाब हमको आईपीएल 2020 के उस मुकाबले की ओर लेकर चला ही जाता है जहां पर उन्होंने कोहली से वो माइंड गेम जीत लिया था। इस बीच, सूर्यकुमार यादव ने इस साल दो विदेशी T20I शतक अपने नाम दर्ज किए हैं। पहला जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ था और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया गया था। 32 वर्षीय, 31 मैचों में 187.43 की स्ट्राइक रेट से 46.56 की औसत से 1164 T20I रन इस साल बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications