Ind vs NZ: महाकाल की शरण में भारतीय टीम, पंत के लिए मांगी दुआ, लगाया हर हर महादेव का जयकारा

India vs New Zealand, Mahakal Temple: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। पहले दो मैच को हारने के बाद वह सीरीज गंवा बैठी है।

Mahakal Temple

India vs New Zealand, Mahakal Temple: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले दो मुकाबलों को जीतकर भारत ने पहले ही सीरीज को अपने नाम कर लिया है। अब टीम की कोशिश तीसरे मैच में भी न्यूजीलैंड को पटखनी देकर सीरीज को क्लीन स्वीप करने की होगी। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा कुछ खिलाड़ियों को आराम भी दे सकते हैं। (फोटो सोर्स- एएनआई)

इंदौर मैच से पहले महाकाल की शरण में खिलाड़ी

इंदौर मैच से पहले महाकाल की शरण में खिलाड़ी

सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले कुछ भारतीय खिलाड़ी मंदिर पहुंचे। 23 जनवरी यानी कि सोमवार की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे। सूर्यकुमार पहले भस्म आरती में शामिल हुए बाद में गर्भगृह में अभिषेक किया। खिलाड़ियों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। (फोटो सोर्स- एएनआई)

पंत के लिए मांगी दुआ

पंत के लिए मांगी दुआ

आरती के बाद मीडिया से बात करते हुए क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पंत की वापसी हमारे लिए काफी अहम है। हम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही सीरीज जीत चुके हैं, उनके खिलाफ फाइनल मैच का इंतजार कर रहे हैं। हमारी कोशिश पहले दो मैच की तरह तीसरे में भी बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। इससे पहले भी कई बार भारतीय क्रिकेटरों को मैच से पहले मंदिरों में देखा जा चुका है। (फोटो सोर्स- एएनआई)

कई भारतीय क्रिकेटर हैं भगवान के भक्त

कई भारतीय क्रिकेटर हैं भगवान के भक्त

दो महीने पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले साल नवंबर में पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को लेकर नैनीताल स्थित कैंची धाम आश्रम पहुंचे थे। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बाबा नीम करोली महाराज की भक्त हैं। जबकि हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में पिछले साल गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ट्रॉफी जीती थी। खिताब जीतने के बाद पंड्या ने सबसे पहले मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया था। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी कई बार मैच से पहले मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करते देखा जा चुका है। (फोटो सोर्स- एएनआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+