SKY ने खुद ही बर्बाद कर लिया अपना वनडे करियर? तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल, क्या टी-20 में दिखा पाएंगे कमाल
Suryakumar Yadav ODI cricket: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में लगातार 10 मुकाबलों में जीत हासिल कर भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और खिलाड़ियों का वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।
कौन है हार का जिम्मेदार: भारतीय टीम के इस हार के लिए कई बातों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। कुछ दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा के गैर जिम्मेदाराना शॉट को हार की वजह बता रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग केएल राहुल की धीमी पारी को निशाने पर ले रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव को भी भारतीय टीम की तरफ से खेलने का मौका दिया गया था। लेकिन सूर्यकुमार यादव कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

सूर्यकुमार को बनाया गया कप्तान: टी-20 क्रिकेट में अपने बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव का परफॉर्मेंस वनडे वर्ल्ड कप में बेहद निराशाजनक रहा। खास तौर पर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब टीम को रनों की जरूरत थी तो सूर्यकुमार यादव ने बहुत स्लो और खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के फैसले से कुछ फैंस निराश नजर आ रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव से हुई बड़ी चूक: सूर्यकुमार यादव ने अपनी आखिरी 8 वनडे इंटरनेशनल पारियों में 8, 2, 49, 12, 22, 2*, 1, 18 का स्कोर बनाया हैं। सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसी उम्मीद कम ही है कि उन्हें अब वनडे मुकाबले में मौका मिले। सूर्यकुमार यादव ने अपने पैरों पर खुद ही कुल्हाड़ी मारने का काम किया है। वनडे वर्ल्ड कप में उनके पास खुद को वनडे प्लेयर साबित करने का बेहतरीन मौका था लेकिन सूर्यकुमार यादव ऐसा करने में नाकाम रहे।
अब टी-20 में होगी उम्मीद: टी-20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड अच्छा है। टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए लगातार रन बनाने का काम किया है। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव का टीम में होना लगभग पक्का माना जा रहा है। साल 2024 के T20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव टीम के लिए एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications