NZ vs IND: चहल टीवी पर सूर्यकुमार यादव ने अचानक बुला लिया एक फैन को, दिल जीत लेगा उनकी बातचीत का वीडियो

Suryakumar yadav interview on Chahal TV न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने 65 रनों से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। भारत की इस जीत में सूर्यकुमार यादव का सबसे बड़ा योगदान रहा था। सूर्या ने अपने टी20 करियर का दूसरा शतक लगाते हुए 51 गेंदों में 111 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी। अपनी इस शानदार पारी के बाद सूर्यकुमार यादव को चहल टीवी पर एक इंटरव्यू के दौरान देखा गया, जहां उन्होंने युजी चहल के सवालों का जवाब दिया।

Suryakumar yadav

सूर्या ने चहल टीवी पर बुलाया एक फैन को

चहल टीवी पर युजी चहल से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने अचानक से एक ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, चहल से बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव को दर्शकों में अपना एक खास फैन नजर आया। सूर्या अपने उस फैन को स्टैंड से लेने गए और ग्राउंड में लाकर उसे चहल टीवी के सामने खड़ा कर दिया और फिर उस फैन को एक सवाल करने के लिए पांच सेकेंड का समय दिया। सूर्या के इस फैन के हाथ में एक पोस्टर भी था।

फैन के सवाल का सूर्या ने दिया शानदार जवाब

सूर्यकुमार यादव के इस फैन ने सूर्या से सवाल पूछा कि सर आपको 360 बुलाते हैं तो आपके 360 शॉट्स और आपकी सक्सेस के पीछे किसका हाथ है? सूर्यकुमार यादव ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पहली बात तो 360 दुनिया में एक ही है, जिनके साथ युजी खेले हैं और मुझे कभी उनके खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन मेरी उनसे बात हुई है, वह एक ही और पूरी दुनिया उन्हें जानती है, मैं उनके जैसा खेलने का सिर्फ ट्राई करता हूं, जैसा मैं खेल सकता हूं वैसे खेलता हूं और अगला सूर्यकुमार यादव बनना चाहता हूं।

सूर्या ने सचिन और विराट का किया शुक्रिया

चहल टीवी पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का भी शुक्रिया अदा किया। सूर्या ने कहा कि मैंने सचिन सर से बहुत कुछ सीखा है, जब हम फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते थे तो उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। इसके अलावा विराट भाई से तो मैं अभी भी सीखता रहता हूं, सचिन सर और विराट भाई का शुक्रिया। सूर्या ने इस दौरान अपनी शतकीय पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं सिर्फ फॉर्मेट के हिसाब से बल्लेबाजी करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+