IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव होंगे भारत के कप्तान! टीम में कई बड़े बदलाव होने तय

Suryakumar Yadav Captain: वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम अपने घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज खेलने वाली है। वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज खेला गया था। अब इन दोनों ही देश के बीच टी-20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

सूर्यकुमार यादव बन सकते हैं कप्तान: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। 23 नवंबर से शुरू होने वाले T20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या का अवेलेबल होना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। वर्ल्ड कप के बीच में हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे। जिस कारण वह टीम से बाहर हो गए। ऐसे में हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

Suryakumar Yadav 1

सीनियर खिलाड़ियों को आराम: वनडे वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन करने वाले टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। वहीं चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर होने वाले हार्दिक पंड्या का इस सीरीज में वापस आना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म होने वाला है। ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया जा सकता है।

सैमसन की वापसी: ऑस्ट्रेलिया खिलाफ T20 सीरीज में संजू सैमसन की टीम में वापसी हो सकती है। इसके अलावा तिलक वर्मा और अक्षर पटेल भी टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। अक्षर पटेल चोटिल होने के कारण वनडे वर्ल्ड कप की टीम से बाहर हो गए थे। लेकिन एक बार फिर से वह पूरी तरह से फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। रवींद्र जडेजा को इस सीरीज से आराम दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+