सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में खरीदा आलिशान फ़्लैट, कीमत धोनी-रोहित की IPL सैलरी से ज्यादा, हैरान कर देगा अमाउंट

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। सूर्या बैटिंग से कमाल दिखा पाने में नाकाम रहे थे, इसके अलावा टीम को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना करना पड़ा था।

अब सूर्या की निजी लाइफ से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। उन्होंने मुंबई में लग्जरी फ्लैट्स खरीदे हैं। दो फ्लैट्स की कीमत काफी ज्यादा है। कुछ प्लेयर्स की आईपीएल में उतनी सैलरी भी नहीं है, जितनी सूर्यकुमार यादव के फ्लैट्स की कीमत है।

suryakumar yadav

खास बात यह है कि सूर्या ने मुंबई के गोदरेज स्काई टेरेस में ये फ्लैट्स खरीदे हैं। रजिस्ट्रेशन के कागजात से इन फ्लैट्स की कीमत के बारे में खुलासा हुआ है। आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से करोड़ों की कमाई करने वाले सूर्या ने एक पल में ही बड़ा इन्वेस्टमेंट कर दिया।

रोहित-धोनी की आईपीएल सैलरी से ज्यादा दाम

आईपीएल में रोहित शर्मा की सैलरी 16 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तहत चेन्नई ने शामिल किया है और उनकी फीस 4 करोड़ रुपये है। रोहित शर्मा और धोनी दोनों की आईपीएल सैलरी 20 करोड़ 30 लाख रुपये है। सूर्यकुमार यादव के फ्लैट्स की कीमत इससे ज्यादा है।

सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी, देविशा यादव ने पंजीकरण (IGR) वेबसाइट से स्क्वायर यार्ड द्वारा समीक्षा की गई संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, मुंबई के देवनार क्षेत्र में दो लक्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं।

सूर्या के घर की कितनी कीमत

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार सूर्या के दोनों फ़्लैट मुंबई के देवनार क्षेत्र में हैं। सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविषा यादव के नाम इन फ्लैट्स की समीक्षा स्क्वेयर यार्ड के हिसाब से की गई है और एरिया रजिस्ट्रेशन जनरल के इंस्पेक्टर की वेबसाईट से लिया गया। उस हिसाब से 21 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत इन फ्लैट्स की बैठती है।

Suryakumar Yadav की आईपीएल सैलरी

सूर्यकुमार यादव को आईपीएल इस इस सीजन से ही करीबन 16 करोड़ 35 लाख रुपये की धन राशि मिलने वाली है। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट और विज्ञापनों से उनको काफी मोटी कमाई होती है। उसी के हिसाब से उन्होंने अब निवेश किया है।

Suryakumar Yadav की नेटवर्थ

सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ की बात करें, तो पिछले साल तक इसे 55 करोड़ रुपये आँका जाता था और इस साल निश्चित रूप से यह बढ़ने वाली है। जो फ्लैट्स उन्होंने खरीदे हैं, उनकी कीमत भी आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है। अभी पूरा साल बाकी है, सूर्या की कमाई और ऊपर जाएगी।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+