'ट्रॉफी लेकर भाग गए', मोहसिन नकवी की शर्मनाक हरकत, अब सूर्यकुमार यादव ने बताया आंखों देखा हाल

Suryakumar Yadav Breaks Silence: दुबई में हुए एशिया कप के रोमांचक फ़ाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर ख़िताब जीत लिया। लेकिन जीत के बाद का जश्न एक बड़े विवाद में बदल गया। भारतीय टीम को ख़िताब जीतने के बाद भी ट्रॉफी के बिना ही मैदान पर जश्न मनाना पड़ा। क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नक़वी वहां से ट्रॉफी लेकर चले गए थे।

मोहसिन नक़वी ट्रॉफी लेकर भाग गए (Suryakumar Yadav Breaks Silence)

मोहसिन नक़वी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष होने के साथ-साथ पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री भी हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बाद में अपनी चुप्पी तोड़ी और पूरी स्थिति स्पष्ट की। सूर्यकुमार ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए बताया कि जीत के बाद जब वे प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए तैयार थे, तो उन्होंने देखा कि कोई ट्रॉफी लेकर भाग गया।

Suryakumar Yadav 1

पाकिस्तान मीडिया का दावा झूठा

उन्होंने पाकिस्तान मीडिया में किए गए इस दावे को भी ख़ारिज किया कि भारतीय टीम ने दरवाज़ा बंद कर लिया था या प्रेजेंटेशन के लिए इंतज़ार करवाया। सूर्यकुमार ने कहा कि हमने दरवाजा बंद नहीं किया और न ही किसी को प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए इंतज़ार करवाया। ट्रॉफी लेके भाग गए वो। मैंने यही देखा। सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या भारतीय टीम ने जानबूझकर मोहसिन नक़वी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना किया था, जिस पर सूर्यकुमार ने बड़ी सफ़ाई दी।

सूर्या ने बताया सच

कप्तान ने साफ़ किया कि इस पूरे मामले में BCCI या भारत सरकार की तरफ़ से टीम पर कोई दबाव नहीं था कि वे नक़वी से ट्रॉफी न लें। यह भारतीय टीम का अपना फ़ैसला था। सूर्यकुमार ने बताया कि किसी ने भी हमें यह नहीं कहा था कि अगर कोई (नक़वी) ट्रॉफी देता है तो हम नहीं लेंगे। हमने यह फ़ैसला मैदान पर ख़ुद लिया। मैंने देखा कि मंच पर वे (ACC अधिकारी) आपस में बात कर रहे थे। फिर हमने देखा कि उनका कोई प्रतिनिधि ट्रॉफी लेकर भाग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+