महज 33 गेंदों में शतक, Vaibhav Suryavanshi का रिकॉर्ड टूटा, भारत को मिला नया स्टार

Madhya Pradesh League 2025: दुनियाभर में पिछले कुछ सालों में टी-20 क्रिकेट का क्रेज तेजी से बढ़ा है। भारत में भी टी-20 फॉर्मेट में कई टूर्नामेंट खेले जाते हैं। भारत की घरेलू लीग्स नए-नए टैलेंट्स को सामने ला रही हैं। मध्य प्रदेश लीग (MPL 2025) में एक ऐसा ही नाम तेजी से चमक रहा है। इस खिलाड़ी का नाम है अभिषेक पाठक। बुंदेलखंड बुल्स की ओर से खेलते हुए इस युवा बल्लेबाज़ ने जबलपुर रॉयल लॉयन्स के खिलाफ ऐसा शतक जड़ा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

अभिषेक पाठक ने जड़ा 33 गेंदों में शतक (Madhya Pradesh League 2025)

अभिषेक पाठक ने सिर्फ 48 गेंदों में 133 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के जड़े। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अपनी टीम को एक बड़ा स्कोर दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक ने मैदान में आग लगाई हो। इससे पहले के मैच में उन्होंने इंदौर पिंक पैंथर्स के खिलाफ 22 गेंदों में 75 रन ठोके थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 340.91 रहा।

Abhishek Pathak 1

टूट गया बैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश लीग (MPL) 2025 में अभिषेक पाठक ने धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया और वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ डाला, जिन्होंने पहले 35 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। अभिषेक ने अपनी इस पारी में कई आकर्षक शॉट लगाए। इससे पहले आईपीएल 2025 में बैभव ने 35 गेंदों में शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

सूर्यकुमार यादव का बहुत बड़े फैन हैं अभिषेक

अभिषेक पाठक खुद को सूर्यकुमार यादव का बहुत बड़ा फैन मानते हैं और उन्हीं की तरह बल्लेबाज़ी करने की प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सूर्यकुमार यादव से निरंतरता सीखना चाहता हूं, और उसी पर काम कर रहा हूं। MPL 2025 में अब तक 5 मैचों में उनके नाम 229 रन हैं, औसत 45.80 का है, और इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी उनके ही नाम है।

पिछले सीजन में भी उन्होंने 5 मैचों में 269 रन बनाकर दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनकर सबका ध्यान खींचा था। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर उनका यह फॉर्म बरकरार रहा, तो टीम इंडिया को अगला T20 सुपरस्टार मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+