पाकिस्तानी पत्रकार ने सरेआम लिया रैना से पंगा, सुरेश ने भी कर दी बोलती बंद, जानें पूरा मामला

pakistan journalist on Suresh Raina: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने कुछ दिन पहले ही शाहिद अफरीदी को लेकर एक कमेंट किया था। आईपीएल मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए सुरेश रैना ने शाहिद अफरीदी के संन्यास लेने के तरीके का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद से पाकिस्तानी पत्रकार इमरान सिद्दीकी लगातार सुरेश रैना पर हमला बोल रहे हैं।

रैना ने उड़ाया था अफरीदी का मजाक

दरअसल, आईपीएल मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने सुरेश रैना से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने की बात कही थी। जिसके बाद सुरेश रैना ने मजाक ही मजाक में कहा था कि मैं शाहिद अफरीदी नहीं सुरेश रैना हूं। रैना के इस कमेंट से पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस खुश नहीं हैं।

Suresh Raina 1

पाकिस्तानी पत्रकार ने रैना से पूछा सवाल

पाकिस्तानी पत्रकार इमरान सिद्दीकी लगातार सोशल मीडिया पर सुरेश रैना को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। सुरेश रैना और पाकिस्तानी पत्रकार के बीच सोशल मीडिया पर जंग देखने को मिल रही है। दरअसल आईसीसी ने हाल ही में शाहिद अफरीदी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। जिसके बाद पाकिस्तानी पत्रकार इमरान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी की तस्वीर शेयर करते हुए हेलो सुरेश रैना लिखा...

रैना ने कर दी बोलती बंद

इसके जवाब में सुरेश रैना भी पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब देने का काम किया। उन्होंने इस तस्वीर पर जवाब देते हुए लिखा मैं आईसीसी का एंबेसडर नहीं हूं। लेकिन मेरे घर पर वर्ल्ड कप 2011 जीतने की निशानी है। वह मोहाली का मैच याद करो उम्मीद है कि इसे कभी ना भूलने वाली यादें जहन में फिर ताजा हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+