MS Dhoni: रिटायर्ड IPS संपत कुमार को मिली बड़ी राहत, धोनी पर मैच फिक्सिंग का लगाया था आरोप

MS Dhoni contempt case: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी साल 2024 में एक बार फिर से आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्रॉफी पर पांचवीं बार कब्जा जमाया था। धोनी की कोशिश एक बार फिर से टीम को जीत दिलाने की होगी।

धोनी पर लगा था बड़ा आरोप

तमिलनाडु के रिटायर्ड आईपीएस अफसर संपत कुमार ने महेंद्र सिंह धोनी पर एक बड़ा आरोप लगाया था। दरअसल, जी संपत कुमार ने महेंद्र सिंह धोनी पर इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में फिक्सिंग का आरोप लगाया था। जिसके बाद यह मामला मद्रास हाईकोर्ट में पहुंचा और धोनी ने संपत कुमार पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया।

MS Dhoni 1

सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

इस मामले में संपत कुमार को मद्रास हाई कोर्ट ने 15 दिन की सजा दी थी। हालांकि, अब इस सजा पर रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने संपत कुमार को जेल जाने से रोक दिया है। बता दें कि संपत कुमार ने साल 2013 आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी में शामिल लोगों की शुरुआती जांच की थी। हालांकि, बाद में उन्हें इस केस से हटा दिया गया था।

संपत कुमार ने लिया था रिश्वत

संपत कुमार पर रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप भी लग चुका है। फिक्सिंग में संपत कुमार ने जब महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया तो धोनी ने इस पर मानहानि का केस लगा दिया। हालांकि, धोनी ने मद्रास हाई कोर्ट को बताया था कि अगर संपत कुमार अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगते हैं तो उन्हें मुकदमा चलाने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। लेकिन संपत कुमार ने धोनी से माफी मांगने से इनकार कर दिया। अब इस केस की अगली सुनवाई मार्च में होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+