14 की उम्र में दिग्गजों जैसा स्टारडम, वैभव सूर्यवंशी से मिलने आईं फीमेल फैंस, 6 घंटे का सफर तय कर की मुलाकात
Vaibhav Suryavanshi: वर्ल्ड क्रिकेट में नई सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी ने कम समय में ही लोगों को दीवाना बना लिया है। अपनी धाकड़ बैटिंग के कारण सूर्यवंशी फैन्स के दिलों में जगह बना चुके हैं। महज 14 साल की उम्र में ही इस खिलाड़ी ने कुछ ऐसा किया है, जो हैरान करता है।
इंग्लैंड दौरे पर अंडर 19 टीम के साथ खेलने के लिए गए वैभव ने यूथ वनडे में तहलका मचाने का काम किया था। अब वह यूथ टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। इस बीच उनको इंग्लैंड में ही बड़ा सरप्राइज मिला है। वैभव सूर्यवंशी को उनकी फीमेल फैन्स मिलने के लिए चली आईं।

यह मुलाक़ात इसलिए भी खास है क्योंकि 6 घंटे ड्राइव के बाद ये फीमेल फैन्स पहुंची थीं। आन्या और रीवा नामक दो फैन्स को वैभव ने निराश नहीं किया और मुलाक़ात की। दोनों के साथ उनका फोटो भी सामने आया है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स हैंडल पर यह फोटो पोस्ट किया है।
Vaibhav Suryavanshi की उत्साहपूर्वक मुलाकात
यह मुलाकात उस समय और ख़ास हो गई, जब उनकी जर्सी राजस्थान रॉयल्स के रंग में रंगी दिखी। दोनों गर्ल्स ने राजस्थान रॉयल्स की टी-शर्ट पहनी थी। राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में खेलते हैं। इस सीजन उनके बल्ले से एक सैकड़ा भी आया था। वैभव ने अपनी फीमेल फैन्स के साथ उत्साह से फोटो क्लिक कराया। रॉयल्स के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर फोटो शेयर किया गया।
इंग्लैंड में Vaibhav Suryavanshi का तहलका
भारत की अंडर 19 टीम के लिए वैभव ने यूथ वनडे में अपने बल्ले से गदर काट दिया था, वैभव ने महज 52 गेंदों में शतक जड़कर पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए, आने वाले कुछ ही समय में वह वर्ल्ड के विस्फोटक बल्लेबाज बनकर इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरने वाले हैं, अब इसमें ज्यादा समय नहीं बचा है। यूथ वनडे सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को 3-2 के अंतर से पराजित करते हुए धमाका कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications