पहले मैच में भारतीय टीम को मिल सकती थी जीत! मैच रेफरी से हुई बड़ी गलती, जानें ICC का क्या है नियम
India vs Sri Lanka, Super Over Controversy: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज अब तक रोमांचक रही है। रविवार को दूसरे वनडे में श्रीलंका ने जीत दर्ज की। जबकि पहला मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। हालांकि, इस सीरीज को लेकर अब एक बड़ा विवाद सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर तीसरा वनडे भी बराबरी पर खत्म होता है तो सुपर ओवर कराया जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि पहला वनडे बराबरी पर खत्म होने के बाद सुपर ओवर क्यों नहीं कराया गया?
पहले वनडे में होना चाहिए था सुपरओवर
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने इस मामले पर हैरान करने वाला बयान दिया है। अधिकारी ने खुलासा किया कि पहले वनडे में भी सुपर ओवर होना चाहिए था। ऐसा नहीं हुआ जिस वजह से फैंस और खिलाड़ियों में निराशा देखने को मिली। अगर सुपरओवर में कराया जाता तो भारतीय टीम पहले मैंच को जीत सकती थी।

टाई मैचों पर आईसीसी के नियम
आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर किसी वनडे में दोनों टीमें बराबर रन बनाती हैं तो विजेता घोषिक करने के लिए सुपर ओवर आयोजित किया जाना चाहिए। अगर सुपर ओवर भी बराबरी पर समाप्त होता है, तो फिर सुपर ओवर तब तक खेले जाते हैं जब तक कि कोई एक टीम जीत न जाए। इन नियमों के बावजूद कोलंबो में बराबरी वाले मैच के बाद कोई सुपर ओवर नहीं खेला गया।
बराबरी पर खत्म हुआ था मैच
मैच की बात करें तो पहले वनडे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए। टीम इंडिया ने इस स्कोर को बराबर कर दिया, जिससे मैच टाई हो गया। ICC के नियमों के अनुसार इस स्थिति में सुपर ओवर होना चाहिए था। लेकिन ICC मैच रेफरी रंजन मदुगले ने इस नियम को लागू नहीं किया।
अंपायरों के फैसले पर उठे सवाल
इस चूक ने मैच में शामिल फील्ड अंपायरों और तीसरे-चौथे अंपायरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या इन अधिकारियों को टाई हुए वनडे में सुपर ओवर की आवश्यकता वाले नियम के बारे में पता नहीं था? इस नियम को लागू करने में उनकी विफलता के कारण इनकी आलोचना की जा रही है। सुपर ओवर न होने का टीम इंडिया पर बुरा असर पड़ा। अगर सुपर ओवर होता तो शायद भारत जीत जाता और अब सीरीज में 0-1 से पीछे नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications