T20 World Cup: यूएस टीम आज रच देगी इतिहास? पाक, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड का क्या होगा

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में इस बार कुछ ऐसा उलटफेर देखने को मिले हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। पाकिस्तान, न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को को शर्मिंदा भी होना पड़ा क्योंकि उनको यूएस के खिलाफ पराजित होना पड़ा।

पाकिस्तान के अलावा कीवी टीम को अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया ऐसे में इन टीमों के लिए अब परेशानी खड़ी हो गई है। सुपर आठ की राह भी काफी मुश्किल नज़र आ रही है लेकिन अभी मामला खत्म नहीं हुआ है।

usa

पाकिस्तान को दो मैचों में हार एक एक जीत मिली है। एक मैच बचा हुआ है। पाक टीम को पहले इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। आयरलैंड के खिलाफ मैच है। इसके बाद भारत अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करे। इसके बाद यूएसए भी अपने सभी मैच हारे, तो अंक बराबर हो जाएंगे। इस स्थिति में नेट रन रेट बेहतर होने पर पाक टीम सुपर आठ में जा सकती है।

इंग्लैंड की राह थोड़ी आसान दिख रही है। एक मैच धुलने से एक पॉइंट फ़िलहाल तालिका में है। दो मैचों में अगर इंग्लिश टीम जीत दर्ज करती है, तो पांच अंक होंगे। ग्रुप बी में स्कॉटलैंड को अपना एक मैच हारना होगा। वरना इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

स्कॉटलैंड के फ़िलहाल पांच अंक है। अगर अगला मैच स्कॉटलैंड हार जाए और इंग्लैंड अपने दोनों मैच जीत जाती है, तो दोनों टीमों के पास कुल 5-5 अंक हो जाएंगे। उस स्थिति में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे चली जाएगी। अगर स्कॉटलैंड अंतिम मैच जीत लेती है, तो 7 अंक लेकर सुपर आठ में चली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के भी 6 अंक है।

उधर न्यूजीलैंड के लिए मामला पेचीदा हो चला है। अफगानिस्तान के खिलाफ कीवी टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि न्यूजीलैंड के पास अभी तीन मैच हैं। तीनों मैचों में जीत दर्ज करने पर सुपर 8 का रास्ता तैयार हो सकता है।

उधर यूएसए की टीम भी सुपर आठ में जाने के करीब है। अगर यूएस की टीम भारत को पराजित करने में सफल रहती है, तो 6 अंक लेकर सुपर आठ में जाने वाली तीसरी टीम बन सकती है। देखना होगा कि इस मैच में क्या होता है। भारतीय टीम मैच जीत लेती है, तो सुपर 8 का रास्ता तय कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+