सुपर ओवर नहीं हुआ लेकिन टाई मैच पोलार्ड की टीम ने जीता, फिर कैसे आ गया मुकाबले का परिणाम?
The Hundred: द हंड्रेड से बर्मिंघम फ़ोनिक्स बाहर हो गई है। बर्मिंगम फाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हुई है और यह सब नाटकीय अंदाज में हुआ है। अंतिम पांच गेंदों में जरूरी 3 रन नहीं बना पाने पर बर्मिंघम का अपना टूट गया और सदर्न ब्रेव ने फाइनल में जगह पक्की कर ली।
बर्मिंघम को मुकाबला जीतने के लिए अंतिम 5 गेंदों में 11 रनों की दरकार थी। इस बीच लिविंगस्टोन ने छक्का जमा दिया और यह नो बॉल भी थी। गेंद अब भी पांच थी और रनों का आंकड़ा 4 आ गया। टाई के लिए 3 रनों की दरकार थी और यही खेल हो गया। लिविंगस्टोन आउट हो गए।

इसके बाद मुकाबले में बर्मिंघम के बल्लेबाज टाई तक पहुँच गए लेकिन जीत नहीं दिला पाए और सदर्न के लिए काम अच्छा हो गया क्योकि टाई मैच सुपर ओवर में चला गया। हालांकि द हंड्रेड में मुकाबला सुपर ओवर में नहीं जाता, वहां सुपर 5 किया जाता है।
यहाँ से जोफ्रा आर्चर ने सुपर ओवर में बर्मिंघम के सामने गेंदबाजी करते हुए कुल 7 रन खर्च किये। इसके बाद पोलार्ड और क्रिस जॉर्डन मैदान पर उतरे। दोनों ने मिलकर जरूरी 8 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी और मुकाबला नाम करने के साथ ही फाइनल तक का सफर तय कर लिया।
मुकाबला बेहद रोमांचक रहा लेकिन बर्मिंघम ने इसे अपने हाथ से जाने दिया। अंतिम पांच गेंदों में नो बॉल पर छक्का आने के बाद टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसकी कल्पना शायद टीम ने नहीं की होगी। सदर्न ब्रेव अब फाइनल मुकाबले में ओवल इनविंसिबल्स के सामने खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications