SRH vs GT: क्या बिना मैच खेले ही SRH की हो जाएगी प्लेऑफ में एंट्री? RCB-CSK के लिए बुरी खबर!

Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश ने खलल डालने का काम किया है। बारिश की वजह से अब तक दोनों ही टीमों के बीच टॉस भी नहीं किया जा सका है। गुजरात टाइटंस इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले को भी बारिश की वजह से नहीं खेल पाई थी।

हैदराबाद हो जाएगी क्वालीफाई

अगर गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो ऐसे में हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। सनराइजर्स हैदराबाद मौजूद समय में 14 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। एक अंक मिलते ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉप फोर में एंट्री ले लेगी।

Sunrisers Hyderabad 1

सीएसके-आरसीबी को नुकसान

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच 18 मई को होने वाला मैच नॉकआउट मुकाबला हो जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर में से कोई एक टीम ही प्लेऑफ में अपनी जगह बन पाएगी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में मैच नहीं होने पर टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभी भी टॉप टू में पहुंचने का मौका है। दरअसल, आईपीएल प्लेऑफ में जो भी टीम शुरुआती दो स्थानों पर रहती है तो उसे फाइनल में जाने के लिए दो मौके मिलते हैं। बारिश के कारण अगर यह मैच रद्द हो जाता है तो टीम को सिर्फ एक ही अंक मिलेगा। जिससे उन्हें टॉप टू में शामिल होने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जॉनसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+