सनराइजर्स हैदराबाद इस खिलाड़ी को करेगी 23 करोड़ में रिटेन? पैट कमिंस की सैलरी में होगी कटौती

आईपीएल टीमों की रिटेंशन लिस्ट कुछ दिनों में देखने को मिलने वाली है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से रिटेंशन को लेकर कुछ अहम जानकारी सामने आ रही है। पिछले सीजन हैदराबाद ने पैट कमिंस के ऊपर भारी रकम खर्च की थी, इस बार रिटेंशन में दिलचस्प चीजें देखने को मिल सकती है।

दक्षिण अफ्रीकी स्टार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन के ऊपर हैदराबाद एक बड़ी रकम खर्च करने के लिए तैयार है। क्लासेन ने पिछले सीजन धांसू खेल का प्रदर्शन किया था। कमिंस की फीस में कटौती देखने को मिल सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद रिटेन करने वाले प्लेयर्स को लेकर रणनीति बनाने में जुटी है।

sunrisers hyderabad

EspnCricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार 18 करोड़ रुपये के शीर्ष स्लैब से 27.7% ऊपर जाकर हेनरिक क्लासेन को टीम में रखने को तैयार है। पहले रिटेंशन के रूप में क्लासेन को 23 करोड़ मिल सकते हैं। इससे क्लासेन मिचेल स्टार्क के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

स्टार्क को पिछले सीजन केकेआर ने करीबन 25 करोड़ रुपये की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था। पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये की धन राशि के साथ टीम में शामिल किया गया था। उनकी सैलरी में कट देखने को मिल सकता है। कमिंस को 18 करोड़ रुपये की धन राशि देकर टीम में रखा जा सकता है।

इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को भी रिटेन किया जाएगा। अभिषेक शर्मा ने पिछले सीजन अपने बल्ले से धमाल मचा दिया था। उनको 14 करोड़ रुपये की मोटी राशि देकर टीम में रखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ और रिटेंशन के बारे में चीजें फाइनल की जानी है।

बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड और नितीश रेड्डी को भी टीम में रखा जा सकता है। रेड्डी ने हाल ही में भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया है। क्लासेन को निर्धारित स्लैब से ज्यादा पैसे कैसे दिए जाएंगे। यह एक बड़ा सवाल है। इसका जवाब यह है कि 18 करोड़ से ऊपर दी जाने वाली राशि टीम के पर्स से काटी जाएगी। नीलामी में उस टीम के पास रकम कम हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+