सनराइजर्स हैदराबाद भारत के दुश्मन देश में मना रही छुट्टियां, क्यों IPL बीच में छोड़ विदेश गई SRH टीम
Sunrisers Hyderabad: आईपीएल में इस समय लीग चरण का अंतिम दौर चल रहा है और टीमों ने आधे से भी ज्यादा मुकाबले समाप्त कर दिए हैं। ऐसे में प्लेऑफ़ की दौड़ भी दिलचस्प हो चली है। कई टीमों की परेशानी बढ़ गई है। इस स्थिति में एक टीम ने हैरान करने वाला काम किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद फ़िलहाल प्लेऑफ़ की दौड़ में शामिल है लेकिन एक मुकाबला गंवाते ही बाहर होने की नौबत भी आ जाएगी। इस बड़ी परेशानी के बावजूद हैदराबाद ने एक ऐसा काम किया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। टीम बाहर चली गई है।

हैदराबाद की टीम को मालदीव घूमने ले जाया गया है। यह फैसला हैरान करने वाला है क्योंकि फ़िलहाल आईपीएल चल रहा है। इसके अलावा पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद देश भर में उबाल है, इसके बाद हैदराबाद के टीम मालिकों ने टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। हालांकि इसकी तारीफ तो नहीं की जानी चाहिए।
अब तक खेले गए 9 आईपीएल मैचों में हैदराबाद के पास 6 अंक है, इसका मतलब है कि पैट कमिंस की टीम ने अब तक महज 3 ही मैचों में जीत दर्ज की है। टीम की खराब स्थिति के बीच मालदीव में अय्याशी करने का फैसला समझ से परे ही लगता है। टीम रिलैक्स करने के लिए वहां चली गई।
Sunrisers Hyderabad क्यों गई बाहर
हैदराबाद ने अपना अंतिम मुकाबला 25 अप्रैल को खेला था। अब अगला मैच 2 मई को है। ऐसे में गैप में घूमने की योजना पर काम किया गया। हालांकि आईपीएल में ऐसा कम ही होता है लेकिन हैदराबाद ने यह किया है। एक तरफ देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा है, दूसरी तरफ इसी देश की एक आईपीएल टीम घूमने के इए मालदीव गई है।
कुछ समय पहले तक मालदीव ने भी पाकिस्तान की तरह भारत को आँखें दिखाई थी और रिश्ते अब भी ज्यादा अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं। मुइज्जू सरकार ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला था। उसके बाद पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया था और वहां गए थे।
Sunrisers Hyderabad का प्लेऑफ़ समीकरण
हैदराबाद के पास अब पांच मुकाबले बचे हैं। लीग चरण के इन पाँचों मैचों में जीत दर्ज करने पर उनको प्लेऑफ़ का टिकेट मिल सकता है। अगर एक भी मुकाबले में हार झेलनी पड़ती है, तो टीम बाहर हो जाएगी। देखना होगा छुट्टियों के बाद हैदराबाद का प्रदर्शन कैसा होगा।












Click it and Unblock the Notifications