IPL 2024: आईपीएल से पहले देखें SRH का शेड्यूल और स्क्वाड, इस धांसू टीम से होगा पहला मैच

SRH IPL 2024 Match Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगामी सीजन करीब आ चुका है। फैंस अब एक्शन से भरपूर मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा, जबकि पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 23 मार्च को अपने शुरुआती मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।

टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैच घर से बाहर और एक घरेलू मैच खेलेगी। SRH 23 मार्च को शुरुआती मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। अपने पहले घरेलू मैच में, SRH 27 मार्च को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगी।

Sunrisers Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी। इसके बाद अपने चौथे मैच में, SRH 5 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल

  • 23 मार्च- एसआरएच बनाम केकेआर- ईडन गार्डन, कोलकाता शाम के 7:30
  • 27 मार्च- एसआरएच बनाम एमआई- राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद- शाम के 7:30
  • 31 मार्च- एसआरएच बनाम जीटी- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद- दोपहर के तीन बजकर 30 मिनट
  • 5 अप्रैल- एसआरएच बनाम सीएसके- एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई- शाम के 7:30

ये भी पढ़ें- IPL 2024: आईपीएल से पहले देखें मुबंई इंडियंस का शेड्यूल और स्क्वाड, इस धांसू टीम से होगा पहला मैच

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 फुल टीम
अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+