IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने हसारंगा की जगह रिप्लेसमेंट किया घोषित, जानिए कौन है नया खिलाड़ी
SRH Replacement of Hasaranga: वनिंदु हसारंगा जब आईपीएल से बाहर हुए, उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद को एक नए खिलाड़ी की तलाश थी। हैदराबाद की गेंदबाजी हसारंगा के नहीं होने से थोड़ी कमजोर हुई। स्पिन विभाग में टीम को झटका लगा। अब हैदराबाद की टीम में नए खिलाड़ी को शामिल कर लिया गया।
चोटिल हसारंगा को रिप्लेस करने वाले खिलाड़ी की जगह नए नाम की तलाश पूरी हो गई है। हैदराबाद ने दूसरा खिलाड़ी भी श्रीलंका से ही लिया है और यह एक युवा लेग स्पिनर है। बाएँ पाँव में चोट के कारण हसारंगा आईपीएल से बाहर हो गए थे।

श्रीलंका के युवा खिलाड़ी विजयकान्त व्यासकान्त को टीम में शामिल कर लिया गया है। वह लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं और उम्र में भी काफी छोटे हैं। विजयकान्त की उम्र महज 22 वर्ष है। श्रीलंकाई टीम के लिए वह एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में खेल चुके हैं।
हैदराबाद ने विजयकान्त को 50 लाख रुपये बेस प्राइस के साथ टीम में शामिल कर लिया है। हांगझू में पिछले साल खेले गए एशियन गेम्स में वह श्रीलंका के लिए एक मुकाबला खेले थे। इसके अलावा यूएई के टी20 टूर्नामेंट में एमआई एमिरेट्स में भी वह थे। उस दौरान उन्होंने 4 गेम में 8 विकेट अपने नाम किये थे। श्रीलंका और बांग्लादेश की टी20 लीग्स में भी वह खेल चुके हैं।
हसारंगा आईपीएल में दो सीजन आरसीबी के लिए खेले थे। इसके बाद उनको टीम से रिलीज आकर दिया गया। अंतिम बार वह मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ सफेद गेंद क्रिकेट में खेले थे। इसके बाद उनके चोट की जानकारी सामने आई और आईपीएल से बाहर होने का खतरा भी था। अंत में वह बाहर हो गए। अब उनको इलाज कराना है।












Click it and Unblock the Notifications