IPL: जितेश शर्मा के लिए किसी भी समय आ सकता है टीम इंडिया से बुलावा, पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने किया बड़ा दावा

IPL 2023, PBKS: बीसीसीआई के एक पूर्व चयनकर्ता ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में जितेश शर्मा के प्रदर्शन को देखते हुए कहा है कि, 'विकेटकीपर-बल्लेबाज का टीम इंडिया में कभी भी चयन हो सकता है।'

 Jitesh Sharma

IPL 2023, PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के हर नए मुकाबले के साथ 16वां सीजन और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। हर मैच के साथ खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निखरकर सामने आ रहा है। इस बीच पंजाब किंग्स (PBKS) के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा का दमदार प्रदर्शन भी दिग्गजों की नजर में आ चुका है। वर्तमान में शर्मा पीबीकेएस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

किसी भी समय टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं जितेश शर्मा
आईपीएल के 16वें सीजन में जितेश शर्मा की शानदार फॉर्म लगातार जारी है। ऐसे में भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता और पंजाब किंग्स के मौजूदा स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी का मानना है कि जितेश शर्मा देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल हैं और उन्हें किसी भी समय राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है।

पीबीकेएस के लिए लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे जितेश
दरअसल, टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए बुलाए जाने के बावजूद विकेटकीपर ने अभी तक भारतीय टीम के लिए पदार्पण नहीं किया है। 29 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने 10 मैचों में 165.97 की स्ट्राइक रेट और 26.56 की औसत से 239 रन बनाए हैं। उन्होंने पीबीकेएस के पिछले मैच में इस सीजन का अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया, हालांकि, टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 27 गेंदों पर 49 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के लगाए।

पीटीआई से बात करते हुए भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी ने कहा कि 'जितेश बेहतरीन खिलाड़ी है। इससे उनके कौशल का पता चलता है कि उन्हें संजू सैमसन की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया था। पिछले 18 महीनों में घरेलू और आईपीएल में उनके प्रदर्शन के कारण वह कई अन्य विकेटकीपरों से आगे हैं।'

ऋषभ पंत अभी अपनी चोटों से उबर रहे हैं और ऐसे में संजू सैमसन और ईशान किशन भारतीय टीम में जगह बनाने के अन्य दावेदार हैं। जोशी ने कहा कि, 'जितेश पिछली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा था। उसका काम बेखौफ होकर बल्लेबाजी करना और अपने खेल का आनंद उठाना है, और वह पंजाब किंग्स के लिए यही काम कर रहा है।'

जितेश ने पिछले 24 महीनों में पंजाब किंग्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया है और इसे देखते हुए उन्हें आगामी टी-20 श्रृंखला में भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। जितेश के शानदार फॉर्म के बावजूद पीबीकेएस आईपीएल 2023 में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वर्तमान में 10 मैचों में 10 अंकों के साथ पांच जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+