IPL 2023: टीमों को भी लगाओ 'चपत'! गावस्कर ने की कोहली-गंभीर जैसे मामलों में और कड़ी सजा की मांग

सुनील गावस्कर ने पूछा है एक मैच फीस का मतलब सही मायनों में कितना जुर्माना है? ये कोहली के लिए एक करोड़ का जुर्माना है? फिर गौतम गंभीर का जुर्माना कितना बैठेगा? गावस्कर ने सजा को और कठोर करने की मांग की है।

Virat Kohli and Gautam Gambhir, sunil gavaskar

आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ मुकाबला जिस तरह विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच झड़प का अड्डा बन गया उसने इस लीग से हटकर पूरा फोकस विवादों की ओर शिफ्ट कर दिया। आईपीएल से ज्यादा विराट कोहली और गौतम गंभीर के गुस्से पर बातें हो रही थी।

यह मैच सोमवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था जिसको आरसीबी ने जीता था। बीसीसीआई ने भी मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों खिलाड़ियों पर बढ़िया फाइन लगाया है लेकिन सुनील गावस्कर ने इस जुर्माने पर बात करते हुए पूछा है कि क्या यह सजा इस बात की गारंटी देती है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं कभी नहीं होंगी?

हमने मैच के दौरान साफ देखा की कोहली और नवीन उल हक के बीच तनातनी चल रही थी तब अंपायर और अमित मिश्रा ने बीच-बचाव किया। बाद में पोस्ट मैच बातचीत के दौरान कोहली और गौतम गंभीर के बीच गर्म बातचीत देखने के लिए मिली। कोहली और गौतम गंभीर पर बीसीसीआई ने पूरी मैच फीस का जुर्माना ठोक दिया।

हालांकि स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में सुनील गावस्कर का कहना है, "ऐसे मामले भविष्य में ना हो, इसके लिए कड़े दंड दिए जाने चाहिए। मैंने भी देखा क्या हुआ। मैंने मैच लाइव तो नहीं देखा था लेकिन यह चीजें कभी अच्छी नहीं दिखती है। एक सौ प्रतिशत मैच फीस क्या होती है? कोई बताएगा सौ परसेंट मैच फीस आखिरकार है क्या?"

"कोहली की बात करें तो वे शायद 17 करोड में आरसीबी के पास हैं जिसका मतलब यह है कि 17 करोड़ों में उन्हें लगभग 16 मैच खेलने हैं जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल है। तो इसका मतलब यह है कि एक करोड़ का फाइन लगा है? अगर ऐसा है तो यह काफी यह बड़ा जुर्माना है। मुझे नहीं पता गंभीर की स्थिति क्या है। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन घटनाओं का दोहराव ना हो।"

"आप उम्मीद करते हैं कि इतना कड़ा जुर्माना लगने के बाद यह सब चीजें नहीं होगी। आप मुश्किल क्रिकेट खेलना चाहते हैं, कंपटीशन बनाए रखना चाहते हैं। हम जब खेलते थे तो भी बातचीत होती थी लेकिन इतनी ज्यादा आक्रामक तरीके से नहीं होती थी। अब जो भी कुछ होता है वह टीवी पर दिखाई दे जाता है। क्योंकि अब टीवी पर सबको दिखाई दे रहा हैं तो आप थोड़ा बहुत चीजों को ज्यादा कर देते हैं।"

दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि कुछ मैचों का सस्पेंशन एक समाधान हो सकता है ताकि उन खिलाड़ियों की टीमों को भी इसका नुकसान भुगतना पड़ेगा। मेरे ख्याल से कुछ ऐसा कीजिए जिससे यह चीजें दोबारा ना हो। जैसे कि 10 साल पहले हरभजन और श्रीसंत के केस में हुआ था। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि यह चीजें दोबारा ना हो और कुछ ऐसे भी करना होगा की टीमों को भी नुकसान उठाना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+