Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विनोद कांबली के लिए सुनील गावस्कर ने खोला खजाना, हर साल इतने लाख की देंगे पेंशन, जीवनभर मिलेगा पैसा

Sunil Gavaskar: पिछले कुछ सालों से पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं और इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब चल रही है। उनका कम बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन और इधर-उधर से मिलने वाली मदद के भरोसे ही चल रही है।

पिछली बार जब कांबली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब लीजेंड सुनील गावस्कर ने एक वादा किया था। सुनील गावस्कर ने कांबली की मदद करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि कांबली उनके अपने बेटे की तरह है और अब वह वादा पूरा भी कर दिया।

sunil gavaskar

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सुनील गावस्कर अपने चैंप्स फाउंडेशन के माध्यम से विनोद कम्बली की सहायता करने के लिए आए। यह संगठन पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर्स का सपोर्ट करने में मदद करता है। वित्तीय सहायता के रूप में यह मदद होती है।

अब कांबली की भी मदद हुई है। 1 अप्रैल से हर माह कांबली को बतौर सहायता राशि 30000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा उनको हर साल के लिए मेडिकल सहायता भी दी जाएगी। कांबली को प्रति वर्ष मेडिकल के लिए 30000 रुपये अलग से दिए जाएंगे। हर माह मिलने वाली राशि उनको पूरे जीवन मिलेगी, जब तक वह जिन्दा रहेंगे, तब तक पैसे मिलते रहेंगे।

सुनील गावसकर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था कि मैं और 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य कांबली की स्थिति देखकर चिंतित हैं। कुछ प्लेयर्स हमारे लिए बेटे और पोते की तरह हैं और हम इनकी मदद करना चाहते हैं। हम कांबली की मदद कर पैरों पर वापस लाना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि 30000 रुपये प्रति महीने को अगर सालाना राशि में बदला जाए, तो यह अमाउंट 3 लाख 60 हजार रुपये होता है। इसके अलावा मेडिकल सहायता की रकम जोड़ देने पर अमाउंट 3 लाख 90 हजार तक चला जाता है। बीसीसीआई से भी कांबली को पेंशन मिलती है। इस तरह कुछ हद तक उनकी मदद होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+