सुनील गावस्कर ने बुमराह और कोहली के बारे में ब्लॉग पोस्ट को बताया फर्जी, कानूनी कार्रवाई की दी धमकी
IND vs AUS: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पर्थ टेस्ट मैच के दौरान उनके नाम से एक आर्टिकल पब्लिश करने वाली वेबसाइट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। क्रिकेट सेप्शन नामक वेबसाइट ने गावस्कर के नाम से 'नेतृत्व में एक नया युग: बुमराह की कप्तानी और कोहली के नेतृत्व ने टीम इंडिया को फिर से खड़ा किया' टाइटल से एक कॉलम प्रकाशित किया।
गावस्कर ने शनिवार, 23 नवंबर को इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फर्जी है और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं लिखा है। गावस्कर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को इंस्टाग्राम पर इस वेबसाइट की आलोचना की।

इंटरनेट पर दिखने वाली चीज पर कभी विश्वास न करें
दिग्गज बल्लेबाज ने लिखा कि, 'इंटरनेट पर जो कुछ भी आप देखते हैं, उस पर कभी विश्वास न करें। पूर्व बल्लेबाज वर्तमान में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के साथ अनुबंधित हैं।
पर्थ टेस्ट मैच से पहले, सुनील गावस्कर ने वकालत की थी कि अगर रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट मैच मिस करते हैं तो जसप्रीत बुमराह को पूरे BGT 2024/25 के लिए भारत की कप्तानी करनी चाहिए।
सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक पर बातचीत में कहा कि, 'कप्तान के लिए पहला टेस्ट मैच खेलना महत्वपूर्ण है। अगर वह चोटिल हो जाता है तो यह अलग बात है, लेकिन अगर वह उपलब्ध नहीं होता है, तो उप कप्तान पर बहुत दबाव होगा। मैं पढ़ रहा हूं कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले दो टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। मुझे लगता है कि, उस स्थिति में चयन समिति को जसप्रीत बुमराह को पूरे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का कप्तान नियुक्त करना चाहिए और रोहित शर्मा से कहना चाहिए कि आप इस सीरीज में एक खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेंगे। पहले टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा का होना जरूरी है।'
ये भी पढ़िए- 'शिकायत करूंगा मैं,' हसीन जहां को आज भी याद आता है अपना खुशहाल परिवार! इस बार खुलकर कही दिल की बात
पर्थ टेस्ट के पहले दिन बुमराह का जादू
बुमराह पर गावस्कर का भरोसा पहले टेस्ट मैच के पहले दिन रंग लाया। कार्यवाहक कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ तूफानी प्रदर्शन किया और उन्हें सिर्फ 104 रन पर आउट कर दिया। फिलहाल, दूसरे दिन का खेल जारी है, और खबर लिखे जाने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 28 ओवर में 85 रन बना लिए हैं। केएल राहुल (35) और यशस्वी जायसवाल (42) क्रीज पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications