IND vs ENG: इंग्लैंड के 'बैजबॉल' को 'विराटबॉल' से मिलेगा करारा जवाब, गावस्कर ने टेस्ट से पहले किया बड़ा दावा

India vs England Test Series: टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 25 से 29 जनवरी तक हैदराबाद में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा है कि टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के बैजबॉल दृष्टिकोण का मुकाबला करने के लिए 'विराटबॉल' है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 2021/22 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रा के बाद दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में पहली बार आमने-सामने होंगी।

Virat Kohli

विराट कोहली को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में इंग्लैंड का सामना करने के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वह गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नक्शेकदम पर चलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 9000 से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनने से सिर्फ 152 रन पीछे हैं।

'भारत के पास 'विराटबॉल' है'
पहले टेस्ट से पहले स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि इंग्लैंड के बैज़बॉल दृष्टिकोण का मुकाबला करने के लिए भारत के पास 'विराटबॉल' है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 टेस्ट मैचों में 42.36 की औसत से 1991 रन बनाए हैं।

गावस्कर ने कहा कि, 'हां, कन्वर्जन का अर्थ है पचास से अधिक शतक होना। कोहली के साथ भी उनके नाम समान संख्या में शतक और अर्द्धशतक हैं, यानी उनका कन्वर्जन रेट अच्छा है। वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनका मूवमेंट अच्छा लग रहा है। जिस फॉर्म में वह है, हमारे पास बैजबॉल का मुकाबला करने के लिए विराटबॉल है।

भारत वर्तमान में दुनिया की दूसरे नंबर की टेस्ट टीम
उन्होंने आगे कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड का अटैकिंग रवैया भारत के स्पिनरों के खिलाफ कैसे काम करता है। भारत वर्तमान में दुनिया की दूसरे नंबर की टेस्ट टीम है जबकि इंग्लैंड लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।

गावस्कर ने कहा कि, 'इंग्लैंड ने पिछले 1-2 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में एक नया दृष्टिकोण अपनाया है। यह एक आक्रामक दृष्टिकोण है जहां बल्लेबाज अटैक करना चाहते हैं। वे सिर्फ अटैकिंग क्रिकेट खेलना चाहते हैं चाहे स्थिति कैसी भी हो। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह दृष्टिकोण भारत के स्पिनरों के खिलाफ काम करता है।

कोहली (5 शतक) की नजर इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतकों के गावस्कर और तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर होगी, इन दोनों दिग्गजों ने अपने शानदार करियर में इंग्लैंड के खिलाफ सात शतक बनाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज , मुकेश कुमार, जसप्रित बुमराह (उपकप्तान), अवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+