World Cup 2023: रोहित शर्मा की इस गलती पर भड़के सुनील गावस्कर, दे डाली ये बड़ी सलाह
Sunil Gavaskar On Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला जीतने में सफलता हासिल की। इस लो स्कोरिंग मुकाबले को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। भारत ने दो रनों पर अपने तीन खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया था। एक समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी।
कोहली-राहुल ने बचाया: विराट कोहली और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी ने मैच बदल दिया और एक बार फिर से भारत को इस मुकाबले में फेवरेट बना दिया। वर्ल्ड कप के पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। भारत की इस जीत के बाद दिग्गज टीम की तारीफ कर रहे हैं।

रोहित पर फूटा गुस्सा: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। स्पोर्ट्स स्टार के लिए लिखे कॉलम में गावस्कर ने कहा कि रोहित की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित जीरो रन बना कर आउट हो गए। रोहित शर्मा ओपनिंग करने के लिए आए और फुटवर्क का गलत इस्तेमाल किया। जिस वजह से वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। गावस्कर के मुताबिक रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद खराब तरीके से बॉल को अपने पैरों पर आने दिया। रोहित शर्मा को अपनी गलतियों से सीखना होगा।
अफगानिस्तान से होगा मुकाबला: भारतीय टीम ने शानदार तरीके से वर्ल्ड कप का आगज किया है। इससे पहले किसी भी टीम ने दो रन पर तीन विकेट होने के बाद वनडे में मुकाबला नहीं जीता था। भारत ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने वाली है। भारत की कोशिश इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications