सुनील गावस्कर ने लिए IPL के 'तीन महानतम' खिलाड़ियों के नाम, जानिए उनका रिकॉर्ड
IPL 2023 in Hindi: सुनील गावस्कर ने आईपीएल के इतिहास में अपने तीन महानतम खिलाड़ियों के नाम बताए हैं। कौन हैं ये तीन खिलाड़ी और क्या है उनका आईपीएल रिकॉर्ड, एक नजर-

IPL Legends: भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आईपीएल के महानतम खिलाड़ियों के बारे में बात की है। गावस्कर समय-समय पर क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट में अपनी पसंद के तीन या चार महानतम खिलाड़ी चुनते रहे हैं।
इस समय आईपीएल का 16वां सीजन चल रहा है और गावस्कर ने एक बार फिर से अपने 3 महानतम खिलाड़ी बताए हैं। सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लिया है।
निश्चित तौर पर तीनों ही भारतीय क्रिकेट के भी महान बल्लेबाज है। इनके ओवरऑल आईपीएल आंकड़ों पर एक नजर डाल देते हैं
विराट कोहली ने अभी तक इस लीग में 7162 रन बनाए हैं जो सर्वाधिक हैं और विराट कोहली 236 मैचों की 228 पारियों में 36.72 की औसत और 129.62 के स्ट्राइक रेट से 6 शतक भी लगा चुके हैं। गेल और कोहली ने आईपीएल में सर्वाधिक 6 शतक लगाए हैं।
रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में फिलहाल चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 6136 रन बनाए हैं। रोहित का स्ट्राइक रेट 130 का है लेकिन उनका औसत 29.64 का ही है। रोहित ने 240 मुकाबले आईपीएल में खेले हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 5076 रन बनाए हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने 247 मैचों की 215 पारियों में 136.01 के स्ट्राइक रेट और 39.34 की औसत के साथ बल्लेबाजी की है।
इस दौरान गावस्कर ने लसिथ मलिंगा, किरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों का भी नाम लिया जिन्होंने अपनी टीम की सफलता में लगातार कई सालों तक योगदान दिया।

मिस्टर आईपीएल को नहीं लिया- मजेदार बात यह है कि मिस्टर आईपीएल के नाम से पहचाने जाने वाले सुरेश रैना को इस लिस्ट में नहीं लिया है। सुनील गावस्कर ने कुछ दिन पहले अपने युग के उन तीन खिलाड़ियों के नाम भी लिए थे जो आईपीएल में काफी सफल होते।
इसमें गावस्कर ने कपिल देव को एक गेंदबाज, संदीप पाटिल को एक बल्लेबाज और बी एस चंद्रशेखर को फिर से गेंदबाज के तौर पर लिया था। गावस्कर ने कहा था कि वह कपिल देव को ले रहे हैं, साथ ही बी एस चंद्रशेखर को इसलिए T20 फॉर्मेट में देखना चाहते हैं क्योंकि उनका गेंदबाजी एक्शन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही नहीं बल्कि वनडे और टी-20 क्रिकेट के लिए भी फिट रहेगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications