सुनील गावस्कर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हो गया निधन

जिस समय सुनील गावस्कर की मां का निधन हुआ, वह भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की कमेंट्री कर रहे थे।

Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar Mother Death: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गावस्कर की मां अ निधन हो गया। इस दिग्गज खिलाड़ी की मां मीनल की उम्र 95 साल थी। गावस्कर उस समय भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की कमेंट्री कर रहे थे। भारतीय टीम ने चौथे दिन इस मैच को 3 विकेट के अंतर से जीत लिया। गावस्कर की मां ने मुंबई में अंतिम सांस ली।

खबरों के अनुसार उम्र सम्बन्धी बीमारियों के कारण गावसकर की मां का सुबह निधन हो गया था। हालांकि गावस्कर कमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने अपने दुःख का कोई अहसास भी नहीं होने दिया। इसके बाद गावस्कर फैन्स के साथ दिखे, इसमें वह फैन्स को बल्ले पर ऑटोग्राफ दे रहे थे। पिछले एक साल से गावस्कर की मां बीमार चल रही थीं। उनको इस साल आईपीएल के दौरान भर्ती कराया गया था। गावस्कर अपनी बीमार मां को देखने के लिए बायो बबल से बाहर भी आए थे।

सुनील गावस्कर को वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी गावस्कर ही थे। अपने जमाने में वह खतरनाक गेंदबाजों का सामना बिना हेलमेट किया करते थे। आज भी गावस्कर के लिए वही सम्मान और प्यार देखा जाता है।

भारतीय टीम के लिए 16 सालों तक खेलने वाले गावस्कर ने 125 टेस्ट मैचों में 10,125 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 34 शतक आए। वनडे में उन्होंने 108 मैच खेलकर 3092 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया के लिए उन्होंने दोनों प्रारूप में क्रिकेट खेला लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके आंकड़े लाजवाब रहे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी गावस्कर खेल से जुड़े रहे और कमेंट्री की दुनिया में आकर भी नाम कमाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+