Kavya Maran पर भड़के गावस्कर, पाकिस्तान को करोड़ों रुपये देने पर बवाल, कहा- यह भारतीयों की शहादत का अपमान है!

Sunil Gavaskar On Kavya Maran: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम बड़ी मुश्किल में आ गई है। सोशल मीडिया पर लगातार टीम को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है। इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स हैदराबाद के मालिकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सनराइजर्स द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर नाराजगी जाहिर की है।

सनराइजर्स लीड्स ने खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी (Sunil Gavaskar On Kavya Maran)

दरअसल, यह मामला इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड (The Hundred) के 2026 ऑक्शन से जुड़ा है। जहां सनराइजर्स ग्रुप की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को £190,000 (लगभग 2.32 करोड़ रुपये) में खरीदा है। गावस्कर ने इस निवेश को भारतीय संवेदनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ बताया है। गावस्कर ने मिड डे के लिए अपने कॉलम में बेहद सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया।

Sunil Gavaskar 1

सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा

सुनील गावस्कर ने तर्क दिया कि जब कोई भारतीय मालिक किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को पैसा देता है तो उस राशि का एक हिस्सा टैक्स के रूप में वहां की सरकार के पास जाता है। यह पैसा अंततः हथियार खरीदने में इस्तेमाल होता है, जिससे सीमा पर भारतीय सैनिकों और नागरिकों की जान को खतरा पैदा होता है। गावस्कर ने पूछा कि क्या एक ऐसे टूर्नामेंट को जीतना भारतीय जिंदगियों से ज्यादा जरूरी है, जिसे दुनिया का कोई और देश नहीं खेलता?

सनराइजर्स लीड्स के फैसले पर उठे सवाल

उन्होंने टीम के कोच डेनियल विटोरी को तो छूट दी, लेकिन मालिकों (सन टीवी नेटवर्क और काव्या मारन) की समझ पर सवाल उठाए। साल 2008 के मुंबई हमलों के बाद से ही आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बैन लगा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में भी जहां सभी टीमें भारतीयों की हैं, किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को नहीं चुना गया। 'द हंड्रेड' में भी चार अन्य भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजियों ने इस शैडो बैन का पालन किया, लेकिन सनराइजर्स लीड्स ऐसा करने वाली एकमात्र भारतीय टीम बनी जिसने पाकिस्तानी खिलाड़ी पर दांव लगाया।

IPL 2026 में विरोध की आशंका

गावस्कर ने चेतावनी दी है कि इस फैसले का असर आगामी आईपीएल सीजन में देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घरेलू और बाहरी मैचों के दौरान फैंस के भारी विरोध और प्रदर्शन का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मैनजमेंट को सलाह दी कि अभी भी समय है और वे इस गलती को सुधार सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+