क्या T20 विश्वकप 2022 की टीम में वापस लौटेंगे शिखर धवन, सुनील गावस्कर ने सुनाया अपना फैसला
नई दिल्ली। भारतीय चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को पहली बार टीम में जगह देने का काम किया तो वहीं पर दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या की भी लंबे समय बाद टीम में वापसी कराई है। हालांकि इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम में वापसी का मौका नहीं दिया है। हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर सीरीज को 2-2 से बराबरी पर समाप्त कर लिया लेकिन शिखर धवन को न तो साउथ अफ्रीका सीरीज में जगह मिली और न ही आयरलैंड दौरे के लिये चुनी गई टीम में उनकी वापसी की है।

शिखर धवन ने पंजाब किंग्स की टीम की ओर से खेलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन की 14 पारियों में 460 रन बनाने का कारनामा किया जबकि इससे पहले के सीजन में 587 रन जबकि 2020 में 618 रन बनाये थे। आईपीएल में लगातार रनों का अंबार लगाने और पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का नेतृत्व करने के बावजूद उन्हें पिछले साल यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप टीम में जगह नहीं मिल सकी थी।
और पढ़ें: इरफान पठान ने चुना वो भारतीय खिलाड़ी जो तेज गेंदबाजी के खिलाफ कर रहा संघर्ष, स्पिन खेलना पसंद

विश्वकप में वापसी नहीं कर पायेंगे शिखर धवन
वहीं पर मौजूदा भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज के लिये इतनी प्रतिस्पर्धा होने के चलते उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिल पा रही है। इसके बावजूद उनका भारत की टी20 टीम में लौटना एक सपना बना हुआ है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टी20 विश्वकप की टीम में शिखर धवन की वापसी को लेकर अपना फैसला सुनाया है।
स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए उन्होंने कहा,'नहीं, मुझे बिल्कुल भी नहीं लगता कि उनका नाम कहीं भी टीम शीट में वापसी करता नजर आयेगा। अगर उनका नाम आना होता तो वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जरूर आया होता। बहुत सारे खिलाड़ियों को इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर जगह मिली है लेकिन उन्हें उस टीम में भी जगह नहीं दी गई है। अगर वो टीम में नहीं हैं तो मुझे नहीं लगता कि उनका नाम कहीं से भी टी20 विश्वकप की टीम में वापसी करता नजर आ रहा है।'
Recommended Video

धवन को संन्यास के बारे में सोचना चाहिये
सुनील गावस्कर ने आगे बात करते हुए कहा कि टी20 विश्वकप के लिये रोहित शर्मा और केएल राहुल ही भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते नजर आयेंगे। जहां पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल के बाद ब्रेक लिया है तो वहीं पर केएल राहुल चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गये थे।
उन्होंने कहा,'विश्वकप के लिये मेरा ओपनिंग कॉम्बिनेशन केएल राहुल और रोहित शर्मा ही होंगे, बशर्ते केएल राहुल फिट होकर टीम में वापसी कर लेते हैं तो। हमें यह मान लेना चाहिये कि शिखर धवन का टी20 करियर लगभग समाप्त हो गया है और अब उन्हें इस प्रारूप से संन्यास का विचार करना चाहिये।'

गावस्कर के बयान से सहमत नजर आये ग्रीम स्मिथ
शिखर धवन ने साल 2010 में भारत के लिये डेब्यू किया था और अब तक 34 टेस्ट, 149 वनडे और 68 टी20 मैचों में शिरकत कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लगातार 7 बार आईपीएल के सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा भी किया है। सुनील गावस्कर के बयान से साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भी पूरी तरह सहमत नजर आये और कहा कि मैं इस बात कर सन्नी के साथ हूं। वो शानदार खिलाड़ी हैं और भारत के लिये राहुल और रोहित ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications